scorecardresearch
 

22 जून को भारत में लॉन्च होगा Huawei Honor 5C

तैयार हो जाएं एक नए बजट स्मार्टफोन के लिए, भारतीय बाजार में Honor 5C लॉन्च होने वाला है.

Advertisement
X
Honor 5C
Honor 5C

हुवेई की सहायक स्मार्टफोन मेकर कंपनी भारत में 22 जून को Honor 5C स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसके लिए मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू किए हैं. इसे अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया था.

5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में और डुअल सिम सपोर्ट दिए गए हैं. खास बात यह है कि इसमें LTE Cat 6 सपोर्ट भी है जिससे इसमें 300Mbps डाउनलोड और 50Mbps के स्पीड से अपलोडिंग की जा सकती है.

इसमें कंपनी का अपना HiSilicon Kirin 650 के साथ 2GB रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है.

Honor 5C में फोटोग्राफी के लिए एवईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है फोन अनलॉक करने के काम आएगा.

Advertisement

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो बेस्ड Emotion UI 4.1 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैट्री दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस, ऐज, 3जी, जीपीएस और वाई फाई कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement