तमाम कयासों और आकलन के बीच चीन की स्मार्टफोनमेकर कंपनी जियोनी के बहुप्रतिक्षित फोन E8 और M5 को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ गई है. बताया जाता है कि कंपनी बीजिंग में 10 जून को अपने इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है.
कंपनी के प्रेसिडेंट विलियम लु खुद इन दोनों फोन को लॉन्च करने वाले हैं. इसके साथ ही कंपनी उसी दिन नेशनल ज्योग्राफिक के फोटोग्राफर फ्रित्ज हॉफमैन के साथ अपने कोऑपरेशन की भी आधिकारिक घोषणा करने वाली है. कंपनी ने उन कयासों पर अपनी मुहर लगा दी है, जिसमें कहा गया है कि नए E8 में 23.7 मेगापिक्सल का कैमरा होगा. जबकि होगी. Gionee M8 में अन्य दूसरी खूबियों के अलावा फोन के पीछे फिंगर प्रिंट स्कैनर भी लगा होगा.
जियोनी E8 का ब्योरा-
डिस्प्ले: 6 इंच QHD AMOLED
प्रोसेसर: 2GHz octa-core
रैम: 3GB
मेमोरी: 32GB