scorecardresearch
 

भारत से द्विपक्षीय सीरीज के लिए ICC 'बिग थ्री' के समर्थन में पीसीबी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि उसे भारत और आईसीसी के अन्य सदस्य देशों से भविष्य में द्विपक्षीय दौरों के लिए आश्वासन मिला है.

Advertisement
X
पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी
पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि उसे भारत और आईसीसी के अन्य सदस्य देशों से भविष्य में द्विपक्षीय दौरों के लिए आश्वासन मिला है.

पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने एक बयान में कहा कि इन आश्वासनों के कारण ही पीसीबी ने आईसीसी के प्रशासनिक और वित्तीय ढांचे में बदलाव के संशोधित प्रस्तावों पर सशर्त सहयोग देने की घोषणा की है.

उन्होंने कहा कि इस समर्थन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय में पाकिस्तान अब अलग-थलग नहीं रहेगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे उसके लिए खुलेंगे. मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान से नियमित द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement