scorecardresearch
 

झगड़े के बाद वार्न पर लगा प्रतिबंध और जुर्माना

बिग बैश टी20 क्रिकेट लीग के मैच के दौरान गाली गलौच और झगड़े के लिये आस्ट्रेलियाई स्टार शेन वार्न पर एक मैच का प्रतिबंध और 4500 आस्ट्रेलियाई डालर जुर्माना लगा दिया गया है.

Advertisement
X
शेन वार्न
शेन वार्न

बिग बैश टी20 क्रिकेट लीग के मैच के दौरान गाली गलौच और झगड़े के लिये आस्ट्रेलियाई स्टार शेन वार्न पर एक मैच का प्रतिबंध और 4500 आस्ट्रेलियाई डालर जुर्माना लगा दिया गया है.

बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान वार्न इस बात पर नाराज हो गए कि सैमुअल्स ने डेविड हसी को उस समय धक्का दिया जब वह दूसरा रन दौड़ रहे थे.

जब सैमुअल्स बल्लेबाजी के लिये आये तो वार्न ने उन्हें गाली दी.

अगले ओवर में वार्न ने सैमुअल्स की छाती पर गेंद दे मारी जबकि सैमुअल्स ने वार्न की तरफ बल्ला फेंक दिया. बाद में अंपायरों ने दोनों को अलग किया.

टीवी कवरेज में टिप्पणी के लिये मैदान पर माइक पहनकर खेल रहे वार्न ने कहा, ‘जब कोई आप पर बल्ला फेंक दे तो आप क्या करोगे.’ बाद में लसिथ मलिंगा की गेंद आंख पर लगने के कारण सैमुअल्स रिटायर्ड हर्ट हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता का दोषी पाया. वार्न को चार में से तीन अपराधों का दोषी पाया गया. उन्हें अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने, अश्लील भाषा के इस्तेमाल और जानबूझकर हाथापाई के लिये सजा दी गई.

Advertisement

सैमुअल्स पर जान बूझकर हाथापाई और बदसलूकी का आरोप लगाया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement