scorecardresearch
 

विंबलडन में भारत को दोहरा झटका, सानिया-बोपन्ना मिक्स्ड डबल्स में हारे

सानिया अब केवल महिला युगल में चुनौती पेश करेगी, जिसमें उन्होंने अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

Advertisement
X
सानिया मिर्जा के साथ इवान डोडिग
सानिया मिर्जा के साथ इवान डोडिग

भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में मंगलवार को अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ हार का सामना करना पड़ा. सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी पहला सेट जीतने के बावजूद नील स्कुपस्की और अन्ना स्मिथ की गैरवरीय ब्रिटिश जोड़ी के हाथों दो घंटे सात मिनट तक चले मैच में 6-4, 3-6, 5-7 से हार गई.

को पहले दौर में बाई मिली थी. सानिया अब केवल महिला युगल में चुनौती पेश करेगी, जिसमें उन्होंने अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. वहीं बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया की उनकी जोड़ीदार एनस्तेसिया रोडियानोवा की जोड़ी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाई. जुआन सेबेस्टियन काबेल और मारियन डुक मारिन की गैरवरीयता प्राप्त कोलंबियाई जोड़ी ने बोपन्ना और रोडियानोवा की 13वीं वरीय जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराया.

Advertisement

इस हार से का विंबलडन का सफर भी समाप्त हो गया. बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया पुरूष युगल में पहले ही बाहर हो चुके थे. मिश्रित युगल में अब भारत की चुनौती के हाथों में है. उनकी और हिंगिस की 16वीं वरीय जोड़ी ने कल रात न्यूजीलैंड के आर्टम सिताक और जर्मनी की लौरा सीगमंड को आसानी से 6-4, 6-4 से पराजित करके तीसरे दौर में प्रवेश किया था. उधर लड़कियों के वर्ग में भारत की करमन कौर थांडी भी शुरूआती सेट में जीत का फायदा नहीं उठा पाई और दूसरे दौर के मैच में जार्जिया की मरियम वोल्कवाद्जे से 6-4, 2-6, 2-6 से हार गईं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement