scorecardresearch
 

इंडोनेशिया ओपनः साइना नेहवाल और पीवी सिंधू के बीच हो सकता है मुकाबला

इंडोनेशिया ओपन में दो दिग्गज भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी आमने-सामने हो सकती हैं.

Advertisement
X
साइना नेहवाल और सिंधू
साइना नेहवाल और सिंधू

इंडोनेशिया ओपन में दो दिग्गज भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी आमने-सामने हो सकती हैं. दुनिया की मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल को 2 जून से शुरू हो रही इंडोनेशिया ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर में दूसरी वरीयता दी गई है और टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में ही उनका सामना हमवतन पीवी सिंधू से हो सकता है.

में यहां खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं और इस बार वह थाईलैंड की निकाओन जिंदापोन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. भारत की दूसरे नंबर की और दुनिया की 12वें नंबर की को वहीं पहले दौर में चीनी ताइपे की हसू या चिंग का सामना करना होगा.

अगर दोनों भारतीय खिलाड़ी पहले दौर का अपना-अपना मैच जीत जाती हैं तो दूसरे दौर में वे एक दूसरे को चुनौती देती नजर आएंगी. इससे पहले दोनों भारतीय धुरंधरों के बीच पिछले साल इंडिया ग्रांप्री गोल्ड ट्रॉफी में हुए एकमात्र इंटरनेशनल मैच में साइना ने जीत हासिल की थी. साइना तब खिताब जीतने में सफल रही थीं.

इंडोनेशिया ओपन में मौजूदा चैंपियन ली ज्युरुई को टॉप वरीयता दी गई है. मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे पायदान पर विराजमान किदांबी श्रीकांत को टूर्नामेंट में भी चौथी वरीयता दी गई है और वह डेनमार्क के हैंस क्रिस्टीना विटिंगस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे.

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियन रह चुके पी कश्यप को भी श्रीकांत के साथ एक ही हाफ में रखा गया है और वह थाईलैंड के तानोंगसाक सेनसोमबूनसुक के खिलाफ पहले दौर का मैच खेलेंगे.

इनपुटः IANS

Advertisement
Advertisement