scorecardresearch
 

रोहित-शिखर की जोड़ी ने वनडे में पूरे किए 2000 रन

बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच गंवाने वाली टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने इस मैच में एक अहम रिकॉर्ड बनाया है.

Advertisement
X
रोहित शर्मा और शिखर धवन
रोहित शर्मा और शिखर धवन

बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच गंवाने वाली टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने इस मैच में एक अहम रिकॉर्ड बनाया है.

बांग्लादेश के खिलाफ में इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 2000 रन पूरे किए. यह कारनामा करने वाली वह भारत की तीसरी सलामी जोड़ी है. धवन और रोहित 42 मैचों में पारी का आगाज कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 50 रन प्रति पारी की औसत से 2027 रन बनाये हैं. उनके नाम पर सात शतकीय और इतनी ही भी दर्ज हैं.

यह वनडे में 2000 या इससे अधिक रन जोड़ने वाली बन गयी है. सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने सलामी जोड़ी के रूप में 136 मैचों में सर्वाधिक 6609 रन जोड़े हैं. यह विश्व रिकार्ड भी है. तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग के साथ भी वनडे में पहले विकेट के लिये 93 मैचों में 3919 रन जोड़े हैं.

- इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement