मेरठ के टीपीनगर इलाके में रिटायर्ड सूबेदार नवनीत दुहन के मकान में दो संदिग्ध बाइक सवारों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना के वक्त घर में सात लोग मौजूद थे. आग और धुएं के बीच दूसरी मंज़िल पर फंसे किरायेदार अश्विनी कुमार ने अपने बच्चों को बचाने के लिए छलांग लगा दी. इस दौरान उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए. पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.