scorecardresearch
 

क्रिकेट में सबसे बड़ा संकट है स्पॉट फिक्सिंग : रिचर्ड हेडली

दुनिया के महानतम हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान सर रिचर्ड हेडली का मानना है कि स्पॉट फिक्सिंग आज की तारीख में क्रिकेट में सबसे बड़ा संकट है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

Advertisement
X
सर रिचर्ड हेडली
सर रिचर्ड हेडली

दुनिया के महानतम हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान सर रिचर्ड हेडली का मानना है कि स्पॉट फिक्सिंग आज की तारीख में क्रिकेट में सबसे बड़ा संकट है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

हेडली ने कहा, 'अगर यह सब (स्पॉट फिक्सिंग) चल रहा है तो इसे स्टम्प करना होगा. और जो लोग इसमें शामिल बताए जा रहे हैं, उन पर गंभीर प्रतिबंध लगाया जाए और इसे काफी गंभीरता से लिया जाए.' हेडली ने कहा कि इस काम में खिलाड़ियों का साथ बहुत जरूरी है.

हेडली के मुताबिक, 'सभी खिलाड़ियों को एक करारनामे पर साइन करना होगा. उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सामने कोई भी संदेहास्पद बात होगी तो वे इसकी जानकारी देंगे. बात सामने आएगी तो उसकी जांच होगी. लोग जेल जा रहे हैं, लेकिन सजा इससे भी गंभीर होनी चाहिए.'

हेडली मानते हैं कि क्रिकेट के विकास में टी-20 का अपना अलग योगदान है, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करके चलना होगा कि यह किसी भी तरह से 50 ओवर के खेल के अस्तित्व को प्रभावित न करे.

Advertisement

हेडली ने कहा, 'मैं मानता हूं कि टी-20 का अपना अलग महत्व है और हमें यह स्वीकार करना होगा कि आज के क्रिकेट में तीनों फॉरमेट्स के लिए जगह है, लेकिन मैं यह कभी पसंद नहीं करूंगा कि टी-20 को लोकप्रिय करने के लिए 50 ओवर के क्रिकेट के बलि दी जाए.'

80 के दशक में कपिल देव, इमरान खान, इयान बॉथम के साथ दुनिया के महानतम हरफनमौला खिलाड़ियों के रूप में सक्रिय हेडली को 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है. वर्ल्ड कप का आयोजन फरवरी-मार्च 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होना है.

हेडली मानते हैं कि आज के टेस्ट क्रिकेट में असल हरफनमौला खिलाड़ियों की कमी सी दिख रही है. हेडली की नजर में दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस क्रिकेट इतिहास के सबसे उम्दा हरफनमौला खिलाड़ी रहे हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय टीम अगले साल वर्ल्ड कप खिताब के दावेदारों में शामिल है? हेडली ने कहा, 'निश्चित तौर पर.' हेडली ने हालांकि कहा कि कई ऐसी टीमें हैं, जो भारत को खिताब बचाने से रोकने का प्रयास करेंगी. भारत ने 1983 और 2011 में वर्ल्ड कप खिताब जीता है.

इनपुटः IANS से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement