scorecardresearch
 

स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करना नहीं जानते वेस्टइंडीज के खिलाड़ी: रैना

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम के ज्यादातर बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने के बजाय बड़े शाट खेलना पसंद करते हैं.

Advertisement
X
सुरेश रैना
सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम के ज्यादातर बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने के बजाय बड़े शाट खेलना पसंद करते हैं.

उनका मानना है कि कल यहां दोनों टीमों के बीच होने वाले आईसीसी विश्‍व टी20 मैच में अमित मिश्रा एंड कंपनी इस कमजोरी का फायदा उठा सकती है. क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ की आक्रामक सलामी जोड़ी से मिलने वाली चुनौती के बारे में पूछने पर रैना ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से अलगटी होगी क्योंकि उनकी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो छक्के तो जड़ सकते हैं लेकिन उन्हें स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट कर एक या दो रन बनाने का कोई आइडिया नहीं है.

उन्होंने कहा कि इसलिए हम जितना ज्यादा दबाव बड़े खिलाड़ियों पर बनाएंगे, उतना ही हमारे लिए बेहतर होगा. फार्म में चल रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि गेल, स्मिथ और सैमुअल्स से निपटने के लिए अमित मिश्रा की गेंदबाजी फिर से अहम साबित होगी. रैना ने कहा कि हमारे पास मिश्रा है, जिन्होंने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है.

Advertisement

अश्वि‍न ने भी अच्छी गेंदबाजी की है और जडेजा भी अच्छा कर रहा है. लेकिन टी20 इस बात पर निर्भर करता है कि कौन सा गेंदबाज मैच के दिन कैसा प्रदर्शन करता है. उन्होंने कहा कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि टॉस जीतने के बाद आप क्या करना चाहते हो. इस मैच में स्पिनर अहम होंगे. विशेषकर पाकिस्तान के खिलाफ हमने जैसी गेंदबाजी की थी, उसे देखते हुए क्योंकि पाकिस्तानी टीम स्पिन बहुत अच्छी तरह खेलती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement