पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आईपीएल के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिताब जीतने में नाकाम रहने के लिए कप्तान कोहली के बल्ले से खराब प्रदर्शन को भी जिम्मेदार माना है, जो अपने द्वारा स्थापित उच्च मानकों की बराबरी करने में नाकाम रहे.
शुक्रवार को अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर में 6 विकेट से हार के साथ बेंगलुरु की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘उन्होंने (कोहली ने) अपने लिए जो उच्च स्तर स्थापित किए हैं उसे देखते हुए संभवत: वह भी कहेंगे कि वह उनकी बराबरी नहीं कर पाए और यह उन कारणों में से एक है जिसके कारण आरसीबी की टीम खिताब जीतने में नाकाम रही.’
उन्होंने कहा, ‘क्योंकि जब वह एबी डिविलियर्स के साथ बड़ी पारियां खेलते हैं, तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा करती है.’ कोहली ने 121.35 के स्ट्राइक रेट से 15 मैचों में 450 से कुछ अधिक रन बनाए और उनकी टीम को अधिकांश समय बीच के ओवरों में रन बनाने के लिए जूझना पड़ा.
A memorable campaign came to a disappointing end, but the RCB players savour the final moments together in the dressing room before they fly out of Dubai.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets)
PS: After about 80 consecutive days, this is our final 9 AM video for the
महान बल्लेबाज गावस्कर ने कहा कि आरसीबी की गेंदबाजी में धार की कमी थी, जिससे कि वे विरोधी टीमों को लगातार चुनौती देकर जीत दर्ज कर सकें. उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी हमेशा से उनका कमजोर पक्ष रहा है. इस टीम में भी एरॉन फिंच हैं, जो अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं, युवा देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी शुरुआत की और फिर टीम में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स हैं.’
गावस्कर का साथ ही मानना है कि टीम को ऐसा खिलाड़ी ढूंढना होगा जो फिनिशर की भूमिका निभा सके. उन्होंने सुझाव दिया कि शिवम दुबे इस भूमिका में फिट हो सकते हैं.
सनराइजर्स के खिलाफ हार आरसीबी की लगातार 5वीं हार थी. टीम ने अपने शुरुआती 10 में से 7 मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद राह भटक गई.