scorecardresearch
 

भारतीय मूल की जिम्नास्ट ने अमेरिकी नेशनल टीम में जगह बनाकर रचा इतिहास

भारतीय मूल की अमेरिकन जिम्नास्ट रोमिना गुप्ता ने अमेरिका की नेशनल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. 17 साल की रोमिना टीम में चयन होने के बाद अब 2016 में चीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गईं हैं.

Advertisement
X
रोमिना गुप्ता (फाइल फोटो)
रोमिना गुप्ता (फाइल फोटो)

भारतीय मूल की अमेरिकन जिम्नास्ट रोमिना गुप्ता ने अमेरिका की नेशनल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. 17 साल की रोमिना टीम में चयन होने के बाद अब 2016 में चीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गईं हैं.


रोमिना अमेरिका की सिलिकॉन वैली में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं और पिछले 14 सालों से जिम्नास्टिक्स कर रही हैं. रोमिना के माता पिता दोनों पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रहने वाले हैं. आपको बता दें कि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक से अलग एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक एक टीम इवेंट होता है जिसमें तीन महिलाएं या चार पुरुष बिना किसी उपकरण के फ्लिप्स, डांस और बैलेंसिंग एक्सरसाइज का प्रदर्शन करते हैं.


रोमिना और उनकी साथी एनिका रिक्स, कैटलिन गुजमैन 2013,14,15 में लगातार तीन बार अमेरिकी नेशनल चैंपियनशिप के सबसे कठिन एलीट कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर जीत चुकी हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भी दो भारतीय-अमरीकी जिम्नास्ट मोहिनी भारद्वाज तथा स्टीफन राज भवसर अमेरिका के लिए विश्व फलक पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं.


इनमें से मोनिका ने 2004 ओलंपिक में सिल्वर जबकि स्टीफन ने 2008 ओलंपिक के आर्टिस्टिक इवेंट में ब्रांज मेडल जीता था. कड़ी मेहनत से विश्व चैंपियनशिप जीतने का सपना देख रहीं रोमिना भारतीय जिम्नास्टिक्स के लिए भी बहुत कुछ करना चाहती हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement