scorecardresearch
 

युकी भांबरी और सोमदेव देवबर्मन के शानदार प्रदर्शन से भारत ने वर्ल्ड ग्रुप में बनाई जगह

युकी भांबरी और सोमदेव देवबर्मन के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने डेविस क्लब एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 के सेकेंड राउंड में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

Advertisement
X
सोमदेव देवबर्मन (फाइल फोटो)
सोमदेव देवबर्मन (फाइल फोटो)

युकी भांबरी और सोमदेव देवबर्मन के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने डेविस क्लब एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 के सेकेंड राउंड में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

भांबरी और देवबर्मन ने दिलाई सफलता
भांबरी और देवबर्मन ने अपने हिस्से के उलट एकल मुकाबलों में जीत दर्ज कर भारत को डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में खेलने की योग्यता दिला दी. भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए डेविस कप एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 सेकेंड राउंड मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया. इससे पहले भारत ने पहला सिंगल्स मैच हारने के बाद दूसरे सिंगल्स मैच में जीत हासिल कर 1-1 की बराबरी कर ली थी. जिसके बाद कीवी खिलाड़ियों ने डबल्स मैच जीतकर एक बार फिर 2-1 से बढ़त बना ली थी.

दबाव में अच्छा खेले दोनों प्लेयर
डबल्स मैच में रोहन बोपन्ना और साकेत मायेनी के हारने के बाद भारत पर काफी दबाव आ गया था और अगले दौर में जाने के लिए भारत को हर हार में दोनों उलट एकल मैच जीतने थे. जिसके बाद भांबरी और सोमदेव ने दबाव के इस क्षण में खुद को संयमित रखा और सीधे सेटों में जीत हासिल कर भारत का काफिला आगे बढ़ाया.

Advertisement

पिछली बार सर्बिया से हारा था भारत
यह भांबरी की डेविस कप में नौवीं जबकि सोमदेव की 13वीं जीत है. इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हार के अपने रिकॉर्ड को 5-3 कर लिया है. भारत ने कीवी टीम पर लगातार पांच जीत हासिल की है. आपको बता दें कि भारत बीते साल भी वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में पहुंचा था जहां उसे सर्बिया के हाथों 2-3 से हार मिली थी.

इनपुट: IANS

Advertisement
Advertisement