scorecardresearch
 

IPL 2023 Playoff Schedule: दो भाई, थाला और आमची मुंबई... जानिए IPL प्लेऑफ में कौन किससे टकराएगा

IPL 2023 सीजन का प्लेऑफ काफी रोमांचक होने वाला है. प्लेऑफ की चारों टीमों में से दो टीमों के कप्तान सगे भाई हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या हैं. ऐसे में इन दोनों भाइयों के फाइनल में टकराने की संभावना भी काफी ज्यादा है...

Advertisement
X
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या. (@IPL)
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या. (@IPL)

IPL 2023 Playoff Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन अब प्लेऑफ में एंट्री कर चुका है. ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो गए हैं और प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो गई हैं. इन चारों टीमों में से दो टीमों के कप्तान सगे भाई हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या हैं.

यह दोनों टीमें गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) हैं. इनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी प्लेऑफ में जगह पक्की की है. चौथी टीम मुंबई इंडियंस (MI) है. 

गुजरात ने टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई किया

पॉइंट्स टेबल में हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने 20 अंक के साथ टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई किया है. जबकि चेन्नई दूसरे और क्रुणाल की कप्तानी वाली लखनऊ टीम तीसरे नंबर पर रही है. दोनों के बराबर 17-17 पॉइंट्स हैं. चौथे नंबर पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम के 16 पॉइंट्स रहे.

प्लेऑफ के तहत दो क्वालिफायर, एक एलिमिनेटर और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. शेड्यूल के मुताबिक, सबसे पहले पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली दोनों टीमों के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा. यानि 23 मई को होने वाले इस मुकाबले में चेन्नई और गुजरात की टीमें भिड़ेंगी.

Advertisement

क्वालिफायर-1 की विजेता सीधे फाइनल खेलेगी

इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच 24 मई को होगा. इस मुकाबले में लखनऊ की टक्कर मुंबई से होगी. क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर दोनों मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाएंगे.

क्वालिफायर-1 की विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगी. जबकि यह मैच हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा. उसे क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा. यानी एलिमिनेटर खेलने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मैच खेलने होंगे. पहला एलिमिनेटर और फिर क्वालिफायर-2. ऐसे में क्वालिफाय-2 को जीतने वाली टीम फाइनल में क्वालिफायर-1 की विजेता से भिड़ेगी.

दो सगे भाइयों के बीच हो सकता है फाइनल मुकाबला

यदि क्वालिफायर-1 में गुजरात टीम जीतकर फाइनल में पहुंचती है, तो इस खिताबी मुकाबले में दो सगे भाइयों के बतौर कप्तान आपस में टकराने की संभावना सबसे ज्यादा होगी. मगर इसके लिए क्रुणाल पंड्या को भी अपनी कप्तानी में लखनऊ टीम को पहले एलिमिनेटर और फिर क्वालिफायर-2 मुकाबले में जीत दिलानी होगी.

hardik pandya and krunal pandya

IPL प्लेऑफ का शेड्यूल

क्वालिफायर-1
चेन्नई सुपर किंग्स Vs गुजरात टाइटन्स   -   23 मई    -    चेन्नई

एलिमिनेटर
लखनऊ सुपर जायंट्स Vs मुंबई इंडियंस   -   24 मई    -    चेन्नई

Advertisement

क्वालिफायर-2
क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम Vs एलिमिनेटर की विजेता   -   26 मई    -    अहमदाबाद

फाइनल
क्वालिफायर-1 की विजेता Vs क्वालिफायर-2 की विजेता   -   28 मई    -    अहमदाबाद

 

Advertisement
Advertisement