फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होते ही दुनिया को फुटबॉल का नया बादशाह मिला. रविवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर स्पेन की टीम ने फैन्स को जश्न बनाने का मौका दिया. लेकिन फीफा वर्ल्ड कप के ठीक बाद फुटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई. इंग्लैंड के महान फुटबॉल खिलाड़ी केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार केविन कीगन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
कैंसर से चल रही थी लड़ाई
इंग्लैंड, लिवरपूल और न्यूकैसल यूनाइटेड के पूर्व कप्तान व दिग्गज मैनेजर केविन कीगन बीते कुछ समय से स्टेज-4 कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके परिवार ने पुष्टि की है कि अंतिम पलों में उनकी पत्नी और बेटियां उनके साथ मौजूद थीं. केविन कीगन ने अपने फुटबॉल करियर के दौरान कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थी. ऐसे में उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
Rest in peace, Kevin Keegan ❤️ pic.twitter.com/iBKipxY6c2
— Liverpool FC (@LFC) July 20, 2026
क्लब करियर में किए कुल 204 गोल
14 फरवरी साल 1951 को जन्मे केविन कीगन दुनिया के चुनिंदा महान खिलाड़ियों में शुमार थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्कनथॉर्प यूनाइटेड से की, लेकिन असल पहचान उन्हें लिवरपूल (1971-1977) में मिली, जहां उन्होंने 230 मैचों में 68 गोल दागे. इसके बाद वे जर्मन क्लब हैम्बर्ग, साउथम्प्टन और न्यूकैसल के लिए भी खेले.अपने क्लब करियर में उन्होंने 592 मैच खेलकर 204 गोल किए.
We are incredibly saddened by the news that Kevin Keegan OBE has passed away.
— England (@England) July 20, 2026
Kevin earned 63 international caps and scored 21 goals between 1972 and 1982, before managing the #ThreeLions from 1999 to 2000.
Our thoughts and condolences are with Kevin's family, friends and… pic.twitter.com/0KnE01CHN0
संन्यास के बाद भी बरकरार रहा फुटबॉल से प्यार
केविन कीगन के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो वह इंग्लैंड के लिए 63 मैचों में 21 गोल दागे और टीम की कप्तानी भी की. इसके अलावा वह दो बार बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक थे. संन्यास के बाद कीगन ने न्यूकैसल यूनाइटेड, फुलहम, मैनचेस्टर सिटी और इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दीं. उन्होंने मैनचेस्टर सिटी को प्रीमियर लीग में वापस लाने और न्यूकैसल को नए मुकाम पर पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें- आयरलैंड से इंग्लैंड तक हार ही हार... फिर भी BCCI कह रहा 'ऑल इज वेल', टीम मैनजमेंट से कब होंगे सवाल?
न्यूकैसल यूनाइटेड ने लिखा कि केविन सिर्फ एक खिलाड़ी या मैनेजर नहीं थे, वे न्यूकैसल की धड़कन थे. उन्होंने हमेशा फैन्स को उम्मीद के साथ-साथ बेहतरीन पल दिए. अलविदा, किंग केव. इसके अलावा लिवरपूल एफसी ने केविन को याद करते हुए लिखा कि हम अपने दिग्गज के निधन से बेहद दुखी हैं. उनका जुझारू जज्बा और योगदान हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा.