विश्व कप शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन फुटबॉल की दीवानगी के लिए मशहूर ब्राजील पर इसका सुरूर अभी तक चढ़ता नहीं दिख रहा, जो हैरानी का सबब है.
ब्राजील की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर होंगी, लेकिन आम तौर पर फुटबॉल के महासमर से महीनों पहले ही जश्न में सराबोर नजर आने वाले ब्राजीली फुटबॉलप्रेमी खामोश हैं.
इसका कारण स्टार स्ट्राइकर या 2014 विश्व कप में टीम का लचर प्रदर्शन हो सकता है. एक सर्वे के अनुसार 66 प्रतिशत लोगों को आगामी में कोई रुचि नहीं है, जबकि 14.5 प्रतिशत को तो यह भी नहीं पता कि टूर्नामेंट कहां हो रहा है.
यहां के व्यस्त सारा मार्केट में ड्राइवर सेराफिम फर्नांडीस का कहना है ,‘इस बार कोई उत्साह नहीं है. लोग परेशान हैं .’
चार साल पहले जब ब्राजील में विश्व कप हुआ था, तब पूरा देश पीले और हरे रंग में रंगा था. सड़कों पर पीले हरे रंग, इमारतों पर राष्ट्रध्वज लहराने की परंपरा यहां वर्षों पुरानी है, जो इस बार नजर नहीं आ रही.
चालीस सालों से यहां विश्व कप के दौरान सड़क पर जश्न मनाने की भी रिवायत है जिसे ‘अलजिराओ’ कहते हैं, लेकिन इस बार उसे प्रायोजक नहीं मिल रहे.