भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच में बदलाव किया है. वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को फिर से प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया है. भारतीय टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है. आखिरी टी20 में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.