scorecardresearch
 

'पार्टी और रीलबाजी से दूर रहो', IPL से पहले अभिषेक शर्मा पर भड़के युवराज सिंह के पिता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा को लेकर योगराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अभिषेक के खेल और अनुशासन दोनों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि अगर उन्हें आगे बढ़ना है तो क्रिकेट पर पूरा फोकस करना होगा और अपनी अप्रोच में बदलाव लाना होगा.

Advertisement
X
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था (Photo: ITG)
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल तक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा था. हालांकि, फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी. लेकिन अब अभिषेक शर्मा पर उनके मेंटॉर युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह भड़क गए हैं. उन्होंने अभिषेक की जमकर आलोचना की है. योगराज का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अभिषेक शर्मा आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं.

अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप के पूरे टूर्नामेंट में 8 मैचों में सिर्फ 141 रन बनाए थे. सुपर-8 में एक 55 रन की पारी और फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अर्धशतक को छोड़ दें, तो उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. योगराज सिंह का मानना है कि अभिषेक का ध्यान क्रिकेट से भटक गया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ बड़े शॉट मारना ही क्रिकेट नहीं होता और अभिषेक उसी पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं.

अभिषेक शर्मा पर भड़के योगराज सिंह

योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि बिना अनुशासन के कोई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ सकता. योगराज के मुताबिक आजकल के कई खिलाड़ी क्रिकेट से ज्यादा पार्टियों, सोशल मीडिया, पैसों और बाकी चीजों में उलझ जाते हैं. योगराज ने कहा कि अभिषेक को युवराज सिंह के स्तर तक पहुंचने में अभी बहुत समय लगेगा. उनका मानना है कि क्रिकेट में सफल होने के लिए सख्त अनुशासन बेहद जरूरी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL से पहले अभिषेक शर्मा का तूफान, 42 गेंदों में जड़ दिए 94 रन, VIDEO

अभिषेक के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए योगराज ने कहा कि सिर्फ छक्के मारना ही सब कुछ नहीं होता. क्रिकेट में सिंगल, डबल और ग्राउंड शॉट्स भी उतने ही जरूरी हैं. हर बार गेंद को हवा में मारने की कोशिश करना खिलाड़ी को फेल कर सकता है.

उन्होंने यह भी बताया कि वह कई बार अभिषेक को मैसेज कर चुके हैं और उन्हें समझाया है कि इस खेल को हल्के में नहीं लेना चाहिए, लेकिन सिर्फ “जी सर” कह देने से कुछ नहीं बदलता. योगराज का कहना है कि अगर अभिषेक को सुधार करना है तो उन्हें अपना पूरा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर रखना होगा. सोशल मीडिया, रील्स और बाकी चीजों से दूरी बनानी होगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी, कमिंस का क्या होगा?

उन्होंने सलाह दी कि खिलाड़ी को रात 9 बजे सो जाना चाहिए, सुबह 5 बजे उठकर ट्रेनिंग करनी चाहिए और रोजाना नेट्स में कम से कम 1000 गेंदें खेलनी चाहिए. साथ ही उन्होंने शुभमन का भी जिक्र करते हुए कहा कि जब खिलाड़ियों का ध्यान भटकता है, तभी प्रदर्शन गिरता है. और फिलहाल यही अभिषेक के साथ हो रहा है. फिलहाल अभिषेक शर्मा का फोकस अब आईपीएल पर है. वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement