scorecardresearch
 

37 साल की उम्र में इस क्रिकेटर का र‍िटायरमेंट से यूटर्न, T20 वर्ल्ड कप में द‍िखेगा जौहर

साउथ अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 2023 में संन्यास लेने के बाद बड़ा यू-टर्न लेते हुए महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में वापसी कर ली है. 37 वर्षीय इस्माइल इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी.

Advertisement
X
मुंबई इंडियंस की चैम्प‍ियन दबाज अब वर्ल्ड कप में मचाएंगी कहर (Photo: ICC)
मुंबई इंडियंस की चैम्प‍ियन दबाज अब वर्ल्ड कप में मचाएंगी कहर (Photo: ICC)

Shabnim Ismail Reverses retirement: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ी मजबूती मिली है. टीम की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने रिटायरमेंट से यू-टर्न लेते हुए नेशनल टीम में वापसी कर ली है. 37 वर्षीय इस्माइल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुकी थीं, लेकिन अब वह जून में इंग्लैंड में होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेलती नजर आएंगी.

शबनीम इस्माइल की वापसी ने साउथ अफ्रीकी टीम को नया आत्मविश्वास दिया है. वह एक बार फिर अपनी पुरानी नई गेंद की जोड़ीदार मारीजाने कैप के साथ मैदान पर उतरेंगी. कैप बीमारी से उबरकर टीम में लौटी हैं. वहीं पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क को भी स्क्वॉड में जगह मिली है. डेन ने पिछले साल अपना रिटायरमेंट खत्म किया था और तब से नौ इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं.

टीम की कप्तानी लॉरा वुल्वार्ट करेंगी. इसके अलावा ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और आयाबोंगा खाका जैसी अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है.

इस बार टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. विस्फोटक फिनिशर और पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके पहली बार सीनियर वर्ल्ड कप खेलेंगी. विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो भी चोट से वापसी कर टीम में शामिल हुई हैं. मेसो 2025 अंडर-19 टीम का हिस्सा थीं, जिसने फाइनल तक का सफर तय किया था.

Advertisement

साउथ अफ्रीका महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी.

टीम के मुख्य कोच मंडला मशिमबीयी ने शबनीम इस्माइल की वापसी पर खुशी जताई. उन्होंने कहा- शबनीम  जैसी खिलाड़ी का लौटना टीम के लिए बेहद अहम है. हमने उनसे अच्छी बातचीत की और उनके अंदर देश के लिए फिर खेलने की भूख साफ दिखाई दी. 

रिटायरमेंट के बाद भी शबनीम इस्माइल लगातार फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलती रही हैं. उन्होंने 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ WPL खिताब जीता था. संन्यास के बाद वह WBBL, WCPL और द हंड्रेड जैसी लीग्स में कुल 92 T20 मैच खेल चुकी हैं.

साउथ अफ्रीका महिला चयन समिति के संयोजक क्लिंटन डु प्रीज ने कहा कि टीम का कोर ग्रुप बरकरार रखना जरूरी था. उनके मुताबिक अनुभव और बड़े मैचों में दबाव झेलने वाली खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है.

हालांकि पिछले T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली एनेके बॉश इस बार टीम में जगह नहीं बना सकीं.

साउथ अफ्रीका महिला टीम (T20 वर्ल्ड कप 2026): लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डिक्लर्क, एनेरी डर्कसन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मारिजाने कैप, आयाबोंगा खाका, सुने लुस, कराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन और डेन वैन नीकेर्क.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement