पाकिस्तान के हाथों भारत को करारी हार मिली, और लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भारत का सपना टूट गया. लेकिन इसके बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ हो रही है. कोहली की तारीफ में क्रिकेट दिग्गजों के साथ-साथ पाकिस्तानी फैंस भी साथ आए हैं. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जिस तरह विराट कोहली ने हार कबूल की और पाकिस्तान की तारीफ की, उससे उन्होंने कई दिल जीत लिए.
कोहली ने की पाकिस्तान की तारीफ
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को एकतरफा मैच में हार का मुंह देखने वाली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विजेता टीम पाकिस्तान की तारीफ की. कोहली ने कहा कि पाकिस्तान अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकती है. कोहली ने मैच के बाद कहा, "पाकिस्तान टीम को बधाई. उनका यह टूर्नामेंट शानदार रहा.
उन्होंने जिस तरह से चीजें बदली वह उनके पास मौजूद प्रतिभा को बताता है. उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं." कोहली ने कहा, "हमारा प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन मेरे चेहरे पर हंसी है, क्योंकि हम फाइनल में अच्छा खेल कर पहुंचे. मुझे अपनी टीम पर गर्व है. श्रेय पाकिस्तान को जाता है, उन्होंने हमें एकतरफा हराया."
दिग्गजों ने किया सलाम
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने कोहली की जमकर तारीफ की, वार्न ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान को जीत के लिए बधाई. टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया और विराट कोहली ने मैच के बाद शानदार तरीके से बोला. वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने भी कोहली की तारीफ करते हुए लिखा कि भारत पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा, वहीं कोहली के बयान ने सभी का दिल जीत लिया.
Congrats Pakistan on a wonderful victory. To & your team, well played through the tournament & well spoken after the game !
— Shane Warne (@ShaneWarne)
India excellent throughout tournament except today. Impressed how well spoke post match. Gracious in defeat.
— Brendon McCullum (@Bazmccullum)
पाकिस्तान समर्थक हुए कोहली के फैन...
realy Impressed how well spoke post match. Gracious in defeat. u r a real hero man luv frm the other side
— Usman (@imcheetoo)
A gracious speech by ! cricket & diplomacy both winners today! !
— Sharmeen Obaid (@sharmeenochinoy)
Superb sportsmanship from in the interview right now. 👏🏾
— Mosharraf Zaidi (@mosharrafzaidi)
Credit too to for being gracious to PK and their fans - no greater team to play against
— fatima bhutto (@fbhutto)
टूट गया भारत का सपना
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त देकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर अपना कब्जा किया है. इसी के साथ ही भारत का तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया है. विराट कोहली की कप्तानी में आईसीसी का टूर्नामेंट खेल रही टीम इंडिया का फाइनल से पहले तक का सफर तो बेहद शानदार रहा, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम बिखर गई.
इसी तरह साल 2013 का चैंपियन भारत यह खिताब नहीं बचा पाया. पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 339 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में टीम इंडिया 30.3 ओवर में 180 रन पर ही ऑल आउट हो गई और पाकिस्तान की टीम ने मैच 180 रनों से अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या (76) के अलावा कोई बैट्समैन नहीं चला.पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने 3/16 विकेट, हसन अली ने 3/19 विकेट, शादाब खान ने 2/60 विकेट और जुनैद खान ने 1/20 विकेट लिया.