scorecardresearch
 

VIDEO: दर्द से कराहते दिखे वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स के लिए आई बैड न्यूज

वैभव काफी दर्द में नजर आए और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए. उन्होंने स्टाफ के कंधों का सहारा लिया हुआ था. शुरुआत में ऐसा लगा कि कवर ड्राइव का पीछा करते समय उनका हैमस्ट्रिंग खिंच गया है, लेकिन बाद में यह ज्यादा गंभीर क्रैम्प (ऐंठन) जैसा मामला लगा.

Advertisement
X
हैदराबाद के खिलाफ मैच में दर्द से कराहते दिखे वैभव (Photo: ITG)
हैदराबाद के खिलाफ मैच में दर्द से कराहते दिखे वैभव (Photo: ITG)

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक शानदार मुकाबला शनिवार को खेला गया. जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया और केवल 36 गेंदों पर ही शतक जड़ा. लेकिन इस मुकाबले में एक पल ऐसा भी आया जिसने करोड़ों फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

दरअसल, 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की इंजरी का डर सता रहा है. दरअसल, दूसरी पारी के चौथे ओवर में फील्डिंग करते समय वैभव को दाहिनी जांघ (राइट थाई) में तकलीफ महसूस हुई. वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े और टीम के सपोर्ट स्टाफ को उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा.

वैभव काफी दर्द में नजर आए और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए. उन्होंने स्टाफ के कंधों का सहारा लिया हुआ था. शुरुआत में ऐसा लगा कि कवर ड्राइव का पीछा करते समय उनका हैमस्ट्रिंग खिंच गया है, लेकिन बाद में यह ज्यादा गंभीर क्रैम्प (ऐंठन) जैसा मामला लगा.

जयपुर की भीषण गर्मी में खेलना बना वजह

दरअसल, वैभव ने इस मैच में करीब 14 ओवर तक बल्लेबाजी की थी और 37 गेंदों का सामना किया था. ऐसे में तेज गर्मी में लंबे समय तक खेलने की वजह से शरीर में थकान और पानी की कमी होना स्वाभाविक है. उन्होंने इसी मैच में 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक भी पूरा किया, जो लीग इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है.

Advertisement

उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. ऐसे हालात में खिलाड़ियों को अक्सर क्रैम्प की समस्या झेलनी पड़ती है. वैभव भी इससे अछूते नहीं रहे और दूसरी पारी में चार ओवर के बाद मैदान पर वापसी नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें: IPL में चोटिल हुए लुंगी एनगिडी तो 11 मिनट में बना 'ग्रीन कॉरिडोर', हॉस्पिटल पहुंचाने की Inside डिटेल

क्यों पड़ते हैं गर्मी में क्रैम्प?

तेज गर्मी में खेलने के दौरान खिलाड़ी ज्यादा पसीना बहाते हैं, जिससे शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम और पोटैशियम) की कमी हो जाती है. ये तत्व मांसपेशियों के सही काम करने के लिए बेहद जरूरी होते हैं.

जब शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है, तो मांसपेशियों में थकान बढ़ने लगती है. लगातार दौड़ना, बल्लेबाजी और फील्डिंग से मसल्स पर दबाव बढ़ता है. इससे शरीर में लैक्टिक एसिड जैसे तत्व जमा होने लगते हैं, जो मांसपेशियों में अचानक खिंचाव (क्रैम्प) पैदा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: RR vs SRH: 12 छक्के, 5 चौके और 36 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में फिर उड़े कई रिकॉर्ड

इस सीजन में कई खिलाड़ी रहे प्रभावित

Advertisement

आईपीएल 2026 में यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी को क्रैम्प की समस्या हुई हो. Rohit Sharma, Axar Patel और Rasikh Dar जैसे खिलाड़ी भी इस समस्या से जूझ चुके हैं.

अनुभवी खिलाड़ी Ajinkya Rahane ने भी कहा है कि ऐसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों को हाइड्रेटेड रहना और बेसिक्स का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि क्रैम्प से बचा जा सके.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement