दुनिया भर के क्रिकेटरों ने के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर हैरानी जताई लेकिन साथ ही उनकी प्रशंसा भी की. महान बल्लेबाज और धोनी के लंबे समय तक साथी रहे सचिन तेंदुलकर ने कहा कि धोनी को अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप को अपना अगला लक्ष्य बनाना चाहिए. तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेटर में शानदार करियर. शाबास धोनी. आपके साथ में खेलने का हमेशा आनंद लिया. अगला लक्ष्य 2015 का वर्ल्ड कप मेरे दोस्त.’
well done on a wonderful career in test cricket . Always enjoyed playing together. Next target 2015 WC my friend!!
— sachin tendulkar (@sachin_rt)
धोनी के एक अन्य करीबी मित्र सुरेश रैना ने ट्वीट किया, ‘साहसी की तरह टीम की अगुवाई की. बहादुर व्यक्ति की तरह अलविदा कहा.’
Valiant while you led. Valiant in your departure.
— Suresh Raina (@ImRaina)
भारत के मध्यम गति के गेंदबाज आर विनयकुमार ने लिखा, ‘धोनी भाई टेस्ट क्रिकेट में शानदार यात्रा के लिये बधाई. निश्चित रूप से आपकी कमी खलेगी.’
Congrats Dhoni bhai on your wonderful journey of test cricket.. You will be surely missed 👍👍
— Vinay Kumar R (@Vinay_Kumar_R)
स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने लिखा, ‘शानदार टेस्ट करियर की बधाई धोनी भाई.’
कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने लिखा, ‘अगर धोनी यह कहते हैं कि सभी फॉर्मेट को खेलने में उन्हें तनाव हो रहा है तो हमें यह स्वीकार करना चाहिए और उन्हें थैंकयू बोलना चाहिए.’
If Dhoni says that the strain of playing all forms is telling on him, we should accept and say "thank you"
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha)
हर्षा भोगले ने आगे लिखा
MS Dhoni showed India what a tough man from a small town could dream and achieve. He has been a role model. Respect.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha)
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने कहा कि धोनी ने संन्यास लेकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘धोनी के टेस्ट सीरीज के बीच में संन्यास लेने से अधिकतर हक्के बक्के रह गये. लेकिन यह उनका एकाधिकार है. मैं उन्हें संन्यास के बाद की जिंदगी के लिये शुभकामनाएं देता हूं.’
MSDhoni's retirement in midst of test series leaves lot of us perplexed! But that's his prerogative.I'd like 2 wish MSD Happy Retirement!!
— Bishan Bedi (@BishanBedi)
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजेरकर ने लिखा, ‘धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर थोड़ा बुरा महसूस कर रहा हूं. इसका हमें बिल्कुल भी आभास नहीं था.’
Just feeling a bit sad about Dhoni's retirement from Test Cricket. Didn't see it coming at all.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar)
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक ने भारतीय कप्तान के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है. उन्होंने इसके साथ लिखा है, ‘टेस्ट क्रिकेट में शानदार करियर. वेलडन धोनी.’
Well done on a wonderful career in test cricket.
— Saqlain Mushtaq (@Saqlain_Mushtaq)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने लिखा, ‘भारत में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ किया. अच्छे खिलाड़ी के संन्यास लेने से हमेशा दुख होता है.’
"Done alot to promote the game of cricket in India, always sad seeing a good player retire "... See reaction at
— Stuart Broad (@StuartBroad8)
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने धोनी की प्रशंसा की और विराट कोहली को शुभकामना दी. उन्होंने लिखा है, ‘जिस तरह से धोनी खेलता है मुझे पसंद है. लेकिन यह विराट कोहली के लिये भारतीय टीम को सही दिशा में ले जाने का सही समय है.’
Love the way plays the game ... But it's now the right time for to take the Indian Test team in a new direction.....
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan)
श्रीलंका के क्रिकेटर रसेल अर्नोल्ड ने लिखा, ‘नए वर्ष में भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत. धोनी ने पूरी तरह से हैरान किया लेकिन सही फैसला. वेलडन एमएसडी.’
New era for India starting in the New Year... Full of surprises MSD but the right decision. Well Done MSD !!
— Russel Arnold (@RusselArnold69)