मुबंई इंडियंस (MI) और टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह बना है एक वायरल वीडियो, जिसमें सूर्यकुमार यादव मजाकिया अंदाज में तिलक को 'इन लव' (in love) कहते सुनाई देते हैं. वीडियो सामने आते ही फैने इसे तुरंत तेलुगू अभिनेत्री श्रीलीला (Sreeleela) के साथ जोड़ दिया और सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग रूमर्स फिर वायरल हो गए.
वायरल क्लिप में तिलक वर्मा होटल लॉबी में हेडफोन लगाकर चलते दिखाई देते हैं. इसी दौरान पीछे से पीछे से सूर्यकुमार यादव उन्हें 'इन लव' कहकर चिढ़ाते नजर आते हैं. हालांकि सूर्यकुमार ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इसे श्रीलीला से जोड़ा.
तिलक वर्मा और श्रीलीला के अफेयर की चर्चा पहली बार तब तेज हुई थी, जब श्रीलीला अपनी मां डॉ. स्वर्णलता के साथ तिरुमाला मंदिर गई थीं. उसी समय के आसपास, तिलक वर्मा को भी कथित तौर पर अपने परिवार के साथ वहां देखा गया था. यही नहीं अभिनेत्री की मां डॉ. स्वर्णलता 14 मई 2026 को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) मैच में नजर आईं. ये वही मुकाबला था, जिसमें तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई
सोशल मीडिया पर यह दावा भी वायरल हुआ कि श्रीलीला भी एक क्रिकेट मैच देखने गई थीं, जहां उनकी टीम से जुड़े किसी व्यक्ति ने 'तिलक' नाम की जर्सी पहनी थी. यहीं से तिलक वर्मा और श्रीलीला के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. फैन्स ने सोशल मीडिया पर दोनों की कथित एक्टिविटी को लेकर भी कई दावे किए थे.
तिलक वर्मा आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. कई फैन पेज उन्हें भारतीय क्रिकेट का 'Gen Z क्रश' तक बताते हैं. यही वजह है कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें भी तेजी से वायरल हो जाती हैं
अब तक ना तो तिलक वर्मा और ना ही श्रीलीला ने इन डेटिंग रूमर्स पर कोई प्रतिक्रिया दी है. लेकिन सूर्यकुमार यादव के वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं.