IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 का अंत शानदार तरीके से हो चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचा. वहीं वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारे ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान किया, लेकिन अब असली चुनौती टीम इंडिया की शुरू होने वाली है.
अगले 6 महीने भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद व्यस्त और अहम रहने वाले हैं. एक तरफ विदेशी दौरे और बड़ी सीरीज होंगी, तो दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट की नजर नए खिलाड़ियों पर भी रहेंगी. सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और रोहित शर्मा की होगी, जिसे फैन्स प्यार से 'ROKO' कहते हैं. आईपीएल खत्म होने के बाद अब दोनों दिग्गज फिर भारत की नीली जर्सी में ओडीआई क्रिकेट के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं.
टीम इंडिया के इस लंबे क्रिकेट मैराथन की शुरुआत जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी. 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच खेला जाएगा, जहां भारत की नजर जीत के साथ नई शुरुआत पर होगी. इसके बाद 14, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इन तीनों मुकाबले में रोहित शर्मा-विराट कोहली बल्ले से धांसू प्रदर्शन करना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में सफर खत्म, अब कहां खेलते दिखेंगे 'बेबी बॉस'? नोट कर लें तारीख
इसके बाद भारतीय टीम सीधे आयरलैंड दौरे पर जाएगी. बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी20 मुकाबले होंगे. इस सीरीज को युवा खिलाड़ियों के लिए 'ऑडिशन सीरीज' भी माना जा रहा है क्योंकि कई नए चेहरे टीम इंडिया में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे.टीम इंडिया की असली अग्नि परीक्षा जुलाई में होगी, जब भारत इंग्लैंड दौरे पर जाएगा. पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की यह सीरीज बेहद हाईवोल्टेज मानी जा रही है. 1 जुलाई से शुरू होने वाला यह दौरा चेस्टर ले स्ट्रीट, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल, साउथम्प्टन, बर्मिंघम, कार्डिफ और आखिर में ऐतिहासिक लॉर्ड्स तक पहुंचेगा.
इंग्लैंड की तेज पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी. खास नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी क्योंकि दोनों अनुभवी खिलाड़ी बड़े विदेशी दौरों में हमेशा टीम की रीढ़ रहे हैं. फिर अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच होंगे, जबकि सितंबर में बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है. हालांकि इस सीरीज को सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है. अगर दौरा होता है, तो भारत वहां 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेलेगा.
यह भी पढ़ें: ना सचिन, ना कोहली... वैभव सूर्यवंशी के बचपन के सुपरहीरो निकले सुनील गावस्कर, बाउंसरों से लड़ना सिखाया
इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी. वहीं सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. इसी दौरान सितंबर-अक्टूबर जापान में होने वाले एशियन 2026 पर भी पूरी दुनिया की नजरें रहेंगी. भारतीय क्रिकेट टीम वहां एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेगी.
इस साल भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर भी जाएगी, जहां 2 टेस्ट, 5 वनडे और 5 टी20 मुकाबले होंगे. इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका की टीम भारत आएगी, जहां दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, राजकोट, कटक और पुणे जैसे शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे.
अफगानिस्तान का भारत दौरा (जून)
♦ टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
♦ पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1.30 बजे
♦ दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1.30 बजे
♦ तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1.30 बजे
भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
♦ पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
♦ दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)
♦ 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
♦ 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
♦ 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
♦ 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
♦ 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
♦ 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
♦ 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
♦ 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स
भारत का श्रीलंका दौरा (अगस्त)
♦ 2 टेस्ट मैच
भारत का बांग्लादेश दौरा (सरकार से मंजूरी मिलने पर)
♦ 1 सितंबर: पहला वनडे, मीरपुर
♦ 3 सितंबर: दूसरा वनडे, मीरपुर
♦ 6 सितंबर: तीसरे वनडे, चटगांव
♦ 9 सितंबर: पहला टी20, चटगांव
♦ 12 सितंबर: दूसरा टी20, मीरपुर
♦ 13 सितंबर: तीसरा टी20, मीरपुर
भारत vs अफगानिस्तान (न्यूट्रल वेन्यू)| सितंबर-अक्तूबर
♦ 3 टी20
एशियन गेम्स 2026
♦ मेजबान: जापान
वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर-अक्तूबर)
♦ 27 सितंबर: पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2 बजे
♦ 30 सितंबर: दूसरा वनडे, गुवाहाटी, दोपहर 2 बजे
♦ 3 अक्टूबर: तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2 बजे
♦ 6 अक्टूबर: पहला टी20, लखनऊ, शाम 7 बजे
♦ 9 अक्टूबर: दूसरा टी20, रांची, शाम 7 बजे
♦ 11 अक्टूबर: तीसरा टी20, इंदौर, शाम 7 बजे
♦ 14 अक्टूबर: चौथा टी20, हैदराबाद, शाम 7 बजे
♦ 17 अक्टूबर: पांचवां टी20, बेंगलुरु, शाम 7 बजे
भारत का न्यूजीलैंड दौरा (अक्टूबर-नवंबर)
♦ 2 टेस्ट
♦ 5 वनडे
♦ 5 टी20
श्रीलंका का भारत दौरा
♦ 13 दिसंबर: पहला वनडे, दिल्ली, दोपहर 2 बजे
♦ 16 दिसंबर: दूसरा वनडे, बेंगलुरु, दोपहर 2 बजे
♦ 19 दिसंबर: तीसरा वनडे, अहमदाबाद, दोपहर 2 बजे
♦ 22 दिसंबर: पहला टी20, राजकोट, शाम 7 बजे
♦ 24 दिसंबर: दूसरा टी20, कटक, शाम 7 बजे
♦ 27 दिसंबर: तीसरा टी20, पुणे, शाम 7 बजे
यानी IPL 2026 खत्म जरूर हो गया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए अब असली ‘नॉन-स्टॉप क्रिकेट सीजन' शुरू होने जा रहा है. लगातार सीरीज, विदेशी चुनौतियां, बड़े टूर्नामेंट और नए खिलाड़ियों की एंट्री- अगले कुछ महीने तय करेंगे कि टीम इंडिया आने वाले समय में कितनी मजबूत बनने वाली है...