scorecardresearch
 

T20 World Cup: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की किससे होगी भिड़ंत, वेस्टइंडीज को रौंदने के बाद जान लें भारत का पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा, इसलिए उसका मुकाबला 5 मार्च को होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में संजू सैमसन ने 97 रनों की शानदार पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई.

Advertisement
X
भारत ने विंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई (Photo: BCCI)
भारत ने विंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई (Photo: BCCI)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में रविवार को टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा. इस महाजीत के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए अब वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो गया है. तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आखिर भारत का सेमीफाइनल मैच किससे और कब होगा.

किससे होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत

अब इस वर्ल्ड कप के लिए 4 टीमों की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई है. ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम हैं. जबकि ग्रुप 1 से भारत और साउथ अफ्रीका ने क्वालिफाई किया है. चूंकि अपने ग्रुप में भारत दूसरे स्थान पर है इसलिए उसकी टक्कर दूसरे ग्रुप की टॉपर से होगी. यानी भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा. ये महामुकाबला 5 मार्च को होगा.  

जानें कहां होगा मैच

सेमीफाइनल का ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा. वहीं, सेमीफाइनल की एक भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता के इसी मैदान पर होगी. ये मैच न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.

बता दें कि इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. दोनों सेमीफाइनल की विनर टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs WI T20 WC Highlights: संजू के तूफान ने दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा

सैमसन रहे इस मैच के हीरो

इस मुकाबले में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. विंडीज ने 196 रनों का टारगेट भारत के सामने रखा था. जिसे भारत ने 20वें ओवर में चेज कर लिया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी. लेकिन संजू ने अकेले मोर्चा संभाला और 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement