scorecardresearch
 

कप्तानी गई, टीम में भी जगह नहीं... सूर्यकुमार के Exit पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया. श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है. सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करने पर अजीत अगरकर ने वजह भी बताई है.

Advertisement
X
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनी (Photo: PTI)
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनी (Photo: PTI)

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान 6 जून (शनिवार) को किया गया. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, वहीं तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान बनाए गए हैं.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है. सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी छिन गई है और उन्हें टीम में भी शामिल भी नहीं किया गया है.

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के फैसले पर अजीत अगरकर ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में हमने श्रेयस की कप्तानी को करीब से देखा है. उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है. हाल ही में उन्होंने अपनी टीम को खिताब दिलाया और व्यक्तिगत तौर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.

अजीत अगरकर ने आगे कहा, 'वह विश्व कप टीम में शामिल होने के बेहद करीब थे और मेरी नजर में कप्तानी के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थे. जहां तक सूर्यकुमार यादव (SKY) की बात है, यह फैसला लेना आसान नहीं था. इसमें उनकी मौजूदा फॉर्म भी एक कारण रहा.'

Advertisement

अजीत अगरकर ने बताया, 'साथ ही हमने अगले दो साल के चक्र और टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला किया.हमें लगा कि आगे बढ़ने के लिए यही सबसे बेहतर रास्ता है. श्रेयस इस जिम्मेदारी के पूरी तरह हकदार हैं.'

सूर्यकुमार यादव ने टी20 कप्तान के तौर पर शानदार सफलता हासिल की. उनके नेतृत्व में भारत ने टी20 क्रिकेट में यादगार जीतें दर्ज कीं. सूर्यकुमार ने 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 40 मुकाबलों में जीत हासिल की. 8 मुकाबले भारतीय टीम ने हारे.

यह भी पढ़ें: India T20I Squad Announcement: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर नए कप्तान, टीम इंडिया का हुआ ऐलान  

जबकि दो मुकाबले टाई रहे और दो का नतीजा नहीं निकला. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम एक भी सीरीज नहीं हारी. सूर्या के अंडर ही भारत ने एशिया कप 2025 और इस साल टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. यानी बतौर कप्तान सूर्या का प्रदर्शन बेमिसाल रहा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 76.96 रहा. 

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

Advertisement

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी

भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट 

भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement