scorecardresearch
 

Dahi Shimla Mirchi Ki Sabzi: शिमला मिर्च देखकर बनाते हैं मुंह, दही डालकर बनाएं ये चटपटी सब्जी, 1 की जगह खा जाएंगे 4 रोटी

शिमला मिर्च की सब्जी देखकर बच्चे मुंह बना लेते हैं और थाली से निकालकर अलग रख देते हैं. लेकिन एक बार पनीर के साथ शिमला मिर्ची की चटपटी सब्जी बनाकर खाएं. इस सब्जी को खाने के बाद घरवाले बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे.

Advertisement
X
शिमला मिर्च पनीर के साथ मजेदार बनती है. (PHOTO:AI)
शिमला मिर्च पनीर के साथ मजेदार बनती है. (PHOTO:AI)

Dahi Shimla Mirchi Ki Sabzi: घर पर जब भी शिमला मिर्च आलू की सब्जी बनाई जाती है तो बच्चे से लेकर बड़े सभी मुंह बना लेते हैं. शिमला मिर्च को थाली में से निकालकर अलग निकाल देते हैं और सिर्फ आलू खाते हैं. इस समस्या से खाना बनाने वाले सबसे ज्यादा परेशानी होती है, लेकिन आज हम आपको शिमला मिर्च की एक खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार खाने के बाद आपके घरवाले बार-बार उसने बनाने की मांग करेंगे. 

अगर आपके घरवाले भी शिमला मिर्च खाना पसंद नहीं करते हैं तो एक बार दही और पनीर डालकर शिमला मिर्च की चटपटी सब्जी बनाएं. एक तो यह झटपट बन भी जाती है और इसका स्वाद भी शानदार होता है. इसमें दही की हल्की खटास, पनीर की नरमी और शिमला मिर्च का कुरकुरापन मिलकर शानदार स्वाद देते हैं. इसे आप रोटी, पराठे, नान या जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं.

दही-पनीर शिमला मिर्च की सामग्री

  • पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च – 2 (लंबी या चौकोर कटी हुई)
  • दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
  • प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
  • तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

दही-पनीर शिमला मिर्च का बनाने का तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले एक पैन में तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
  2. जीरा चटकने पर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  3. अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक पकाएं.
  4. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालकर कुछ सेकंड भूनें.
  5. शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तेज आंच पर हल्का कुरकुरा रहने तक भूनें.
  6. गैस की आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि दही फटे नहीं.
  7. अब पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.
  8. कसूरी मेथी को हथेली से मसलकर डालें, साथ में गरम मसाला और नमक मिलाएं.
  9. 3 से 4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. जरूरत लगे तो 2 से 3 बड़े चम्मच गर्म पानी डाल सकते हैं. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें.

प्रो टिप्स

  • दही हमेशा ताजा और अच्छी तरह फेंटा हुआ इस्तेमाल करें.
  • दही डालने के बाद आंच धीमी रखें और लगातार चलाते रहें.
  • पनीर को पहले हल्का सा फ्राई करने से उसका स्वाद और बेहतर हो जाता है.
  • शिमला मिर्च को ज्यादा न पकाएं, इससे उसका कुरकुरापन बना रहता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement