scorecardresearch
 

इमरान खान के लिए एक हुए दिग्गज... गावस्कर और कपिल देव समेत 22 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के PM को लिखी चिट्ठी, रखीं तीन बड़ी मांगें

पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इलाज को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने चिंता जाहिर की है. कपिल देव और सुनील गावस्कर के साथ-साथ दुनिया भर के 22 पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार के सामने कुछ मांगे रखी हैं.

Advertisement
X
इमरान खान को लेकर फिर मचा बवाल. (PHOTO: Reuters)
इमरान खान को लेकर फिर मचा बवाल. (PHOTO: Reuters)

क्रिकेट के मैदान पर भले ही खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती हो, लेकिन मैदान के बाहर उनकी आपसी बॉन्डिंग की मिसालें अक्सर दी जाती हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान के मामले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. 

पिछले तीन साल से जेल की सजा काट रहे 73 वर्षीय इमरान खान की सेहत ने दुनिया भर के क्रिकेटरों को चिंता में डाल दिया है. भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत दुनिया के 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बेहद अहम चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने इमरान के सही इलाज की गुहार लगाई है.

दरअसल, पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इमरान खान का मेडिकल चेकअप एक खास बोर्ड द्वारा किया जाएगा. इसके अलावा कोर्ट ने परिवार को हर हफ्ते जेल में मुलाकात करने की इजाजत भी दी थी.

ये भी पढ़ें- LIVE मैच में ऋषभ पंत के साथ हुआ दर्दनाक वाकया! पुल शॉट मारने के चक्कर में कर बैठे बड़ी गलती, जाना पड़ा मैदान से बाहर 

Advertisement

लेकिन इन पूर्व कप्तानों का कहना है कि इमरान को सिर्फ कुछ घंटों के लिए अस्पताल ले जाया गया. इतना ही नहीं सिर्फ सरकारी डॉक्टरों से जांच कराकर उन्हें मेडिकली फिट बता दिया गया. इसके तुरंत बाद उन्हें वापस अडियाला जेल भेज दिया गया, जो कोर्ट के आदेश का सीधा उल्लंघन है.

दिग्गजों ने चिट्ठी में क्या मांगें रखी हैं?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ग्रेग चैपल की अगुवाई में शुरू हुई इस मुहिम में खिलाड़ियों ने साफ किया है कि वे यह लेटर किसी राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि क्रिकेट के पुराने साथियों के रूप में लिख रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान सरकार के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं.

ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: दो दिन में टेस्ट मैच खत्म? बना इतिहास का चौथा सबसे छोटा मुकाबला, दिग्गज का फूटा गुस्सा 

इलाज को लेकर दिए सख्त निर्देश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक निष्पक्ष मेडिकल बोर्ड होना चाहिए. इसमें जो इमरान खान के प्राइवेट डॉक्टर रहे हैं, उनको शामिल करना चाहिए. साथ ही उनकी सेहत की पूरी जांच करे. खासतौर पर उनकी दाईं आंख की रोशनी कम होने की जो शिकायत है, उस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए. कोर्ट के आदेशानुसार परिवार को हर हफ्ते इमरान से मिलने दिया जाए और इसमें प्रशासन की तरफ से कोई रुकावट न डाली जाए.

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल के बाद कोलंबो में भी छाए देवदत्त पडिक्कल, लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक, अब नंबर 3 का स्पॉट फिक्स?

दुनिया भर के पूर्व खिलाड़ियों ने लेटर पर किया साइन

मेडिकल जांच में जो भी इलाज सुझाया जाए. वह इमरान खान को बिना किसी देरी के तुरंत मुहैया कराया जाए. इस खास लेटर में 9 देशों के दिग्गज कप्तान शामिल हैं. भारत की ओर से सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर ने इस पर साइन किए हैं. वहीं दुनिया के अन्य महान कप्तानों में ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर, ग्रेग और इयान चैपल, इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक, नासिर हुसैन और वेस्टइंडीज के महान क्लाइव लॉयड जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement