सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शनिवार को हैदराबाद में हुए IPL मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 194/9 का स्कोर बनाया, जवाब में CSK 184/8 तक ही पहुंच सकी.
मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कहा कि यह लक्ष्य हर हाल में हासिल किया जा सकता था. उन्होंने कहा; 195 रन का टारगेट इस विकेट पर कभी भी चेज किया जा सकता था. पावरप्ले के बाद हमें लगा था कि SRH 220-230 तक जाएगा, लेकिन हमने उन्हें 30 रन कम पर रोक लिया, जो शानदार गेंदबाजी थी.
गायकवाड़ ने मैच का टर्निंग पॉइंट भी बताया. उन्होंने कहा- 10 ओवर के बाद हमें 10 ओवर में सिर्फ 80 रन चाहिए थे और 6 विकेट हाथ में थे. उस वक्त हमें सिर्फ पार्टनरशिप बनानी थी, लेकिन अगले दो ओवर में हमने सिर्फ 4 रन बनाए. वहीं से मैच पलट गया.
उन्होंने आगे माना कि डेथ ओवर्स में दबाव बढ़ गया. हम जानते थे कि आखिरी ओवर्स में 12-13 रन प्रति ओवर बनाना मुश्किल होगा. SRH के गेंदबाजों ने आखिर में शानदार गेंदबाजी की.
Holding their nerves and jumping into the Top 4⃣ on the points table 🧡@SunRisers make it 🔙 to 🔙 victories with a last-over win against #CSK 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/uJG04r8iXD #TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvCSK pic.twitter.com/8EdGMHWgPA
गायकवाड़ ने अपनी गेंदबाजी यूनिट की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले तीन मैचों से टीम की गेंदबाजी बेहतर रही है. उन्होंने अंशुल कम्बोज को खास तौर पर सराहा और कहा कि वह डेथ बॉलिंग पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और कप्तान को साफ प्लान बताते हैं.
ईशान किशन SRH की जीत के बाद दिखे नाखुश
SRH कप्तान इशान किशन ने अपनी टीम के युवा गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं और वो अपने प्लान पर अमल करते हैं, तो कप्तान पर दबाव कम हो जाता है.
हालांकि किशन ने माना कि उनकी टीम थोड़ा कम स्कोर पर रुक गई थी. उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हम 20-30 रन कम थे. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार वापसी की.इस जीत के साथ SRH को बड़ा आत्मविश्वास मिला, जबकि CSK को यह हार जरूर खलेगी, क्योंकि मैच एक समय पूरी तरह उनके कंट्रोल में था.
SRH और CSK पॉइंट टेबल में कहां?
इस जीत के साथ SRH 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ चौथे नंबर पर है. वहीं CSK की टीम 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ सातवें नंबर पर हैं. CSK अब अपना अगला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से खेलेगी. वहीं SRH की टीम दिल्ली कैपिटल्स से 21 अप्रैल को खेलेगी.