scorecardresearch
 

VIDEO: पत्नी सोफी शाइन के साथ तिरुपति पहुंचे शिखर धवन, माथा टेक भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखऱ धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं. शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.

Advertisement
X
भक्ति में डूबे धवन (PHOTO: PTI)
भक्ति में डूबे धवन (PHOTO: PTI)

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व ओपनर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुंचे. दोनों ने पारंपरिक परिधानों में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की.

सोमवार को तिरुपति मंदिर पहुंचे शिखर धवन और उनकी वाइफ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. शिखर धवन इस दौरान पारंपरिक दक्षिण भारतीय पहनावे यानी कुर्ता और धोती में नजर आए.

वहीं उनकी पत्नी सोफी शाइन बेहद खूबसूरत सफेद रंग के सलवार सूट में बेहद सादगी से भगवान के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचीं. मंदिर परिसर में शिखर धवन ने पूरी विनम्रता के साथ वहां मौजूद श्रद्धालुओं और फैन्स से मुलाकात की. 

मंदिर को लेकर क्या बोले धवन?

उन्होंने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिखर धवन काफी खुश नजर आए. उन्होंने मंदिर प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि दर्शन बहुत ही शानदार रहा. यहां मंदिर प्रशासन ने बहुत बेहतरीन इंतजाम किए हैं. भगवान तिरुपति के इतने अच्छे दर्शन पाकर मैं बेहद आभारी और सुकून महसूस कर रहा हूं.

Advertisement

तिरुपति धाम पहुंचे धवन पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. बता दें कि शिखर धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. अक्टूबर 2023 में दिल्ली की एक अदालत ने उनका और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी का तलाक मंजूर किया था. इसके बाद से वह अपने बेटे जोरावर से दूर के बारे में भी कई बार खुलकर बात कर चुके हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement