पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को फरवरी 2026 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. वह नवंबर 2024 में हारिस रऊफ के बाद यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने हैं. यह सम्मान उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला, जहां उनके बल्ले ने सबसे बड़े मंच पर जमकर रन बरसाए. लेकिन उन्हें आईसीसी से ये सम्मान ऐसे समय में मिला है जब अपने ही देश पाकिस्तान ने उनपर भारी जुर्माना लगाया है.
एक ही वर्ल्ड कप में दो शतक, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
फरहान ने T20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ॉएक ही वर्ल्ड कप में दो शतक जड़े.
* नामीबिया के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 100 रन (कोलंबो)
* श्रीलंका के खिलाफ एक और शानदार शतक (पल्लेकेले)
श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने फखर जमान के साथ 176 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 212 तक पहुंचा.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में खेलने आए तो जान से मार देंगे', PSL से पहले इन दिग्गजों को मिली खुली धमकी
कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा
टूर्नामेंट के अंत तक फरहान ने कुल 383 रन बनाए.
* उन्होंने Virat Kohli का 2014 वर्ल्ड कप का 319 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया
* एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
शानदार प्रदर्शन के बावजूद लगा जुर्माना
हालांकि यह अवॉर्ड ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान ने टीम के खराब प्रदर्शन के चलते फरहान समेत कई खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है. इस फैसले पर काफी विवाद हो रहा है, क्योंकि कई लोग मानते हैं कि फरहान के रिकॉर्ड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए थी.
यह भी पढ़ें: ICC अवॉर्ड्स: फरवरी में दो सितारों का राज- अरुंधति की धार, फरहान का तूफान
फरहान ने क्या कहा?
अवॉर्ड मिलने पर फरहान ने खुशी जताई, लेकिन टीम को भी क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, ICC अवॉर्ड जीतना शानदार एहसास है, खासकर वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर. मैं इस टूर्नामेंट को हमेशा याद रखूंगा और आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि मेरी सफलता में टीम का बड़ा योगदान है. साथियों के सपोर्ट के बिना यह संभव नहीं था.