PBKS vs RR, 40th Match New Chandigarh, IPL, Apr 28 2026: डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे की विस्फोटक पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 223 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल करते हुए पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार का स्वाद चखा दिया. राजस्थान ने चार गेंद बाकी रहते छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मुकाबले में यह रनचेज इस मैदान का सबसे बड़ा रनचेज भी रहा.
राजस्थान को आखिरी छह ओवर में 71 रन की दरकार थी, लेकिन फरेरा (26 गेंदों में नाबाद 52) और शुभम दुबे (12 गेंदों में नाबाद 31) ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
A QUICKFIRE PARTNERSHIP! 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
Shubham Dubey and Donovan Ferreira’s stand at a run rate of 14.4 that raced #RR to a fiery finish 👏
RELIVE THE STAND ▶️ https://t.co/lp0ITz8L0j#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/oRRjk6QOKB
दोनों ने मिलकर 9 चौके और 5 छक्के जड़े और पंजाब के गेंदबाजों को बेबस कर दिया. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह (1/68), लॉकी फर्ग्यूसन (0/57) और मार्को जानसेन (0/41) का दिन बेहद खराब रहा. युजवेंद्र चहल (3/36) ने जरूर मैच में वापसी कराई, लेकिन उनका प्रयास अंत में बेकार चला गया.
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी (16 गेंदों में 43 रन) ने तूफानी शुरुआत की और पांच छक्के जड़े. हालांकि, वह फुलटॉस पर शॉट खेलते हुए श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद यशस्वी जायसवाल (27 गेंदों में 51) और ध्रुव जुरेल (20) ने पारी संभाली, लेकिन चहल ने दोनों को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया.
कप्तान रियान पराग (29) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और चहल की चालाक फिरकी का शिकार बने. लेकिन अंत में फरेरा और दुबे की जोड़ी ने मैच खत्म कर दिया.
A SIX to seal the 6️⃣th win of the season! 👊#RR claim two crucial points, ending #PBKS’ unbeaten streak in New Chandigarh 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/fBbdVnExPZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/YpTTgGwOfo
पंजाब के लिए प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य का धमाकेदार शो
इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 222 रन बनाए. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह (44 गेंदों में 59), प्रियांश आर्य (11 गेंदों में 29) और कूपर कॉनॉली (14 गेंदों में 30) ने तेज शुरुआत दी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोकते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
PROPER CARNAGE! 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
🎥 6️⃣, 4️⃣, 4️⃣ and Marcus Stoinis finishes as the highest scorer of the innings 🤯
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR | @punjabkingsipl pic.twitter.com/PvxdPYqyDy
उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए और आखिरी तीन ओवर में 55 रन बटोर लिए. राजस्थान के लिए युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा (2/41) ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी गति और लेंथ में बदलाव करते हुए बल्लेबाजों को परेशान किया. जोफ्रा आर्चर (1/40) ने भी अहम विकेट लिया, लेकिन आखिरी ओवरों में गेंदबाज महंगे साबित हुए.