डीपीएस आरके पुरम में विराट कोहली का भाषण सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जीवन के बड़े सबक भी दे गया. उन्होंने छात्रों को सिखाया कि सफलता सिर्फ टैलेंट से नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन और सही दिशा से मिलती है. शिक्षकों का सम्मान और अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्टता ही असली कुंजी है, जो हर छात्र को आगे बढ़ने में मदद करती है.