scorecardresearch
 

MI vs SRH मैच में खेलेंगे रोहित शर्मा? मुकाबले से पहले आई ये बैड न्यूज

MI vs SRH मैच से पहले रोहित शर्मा की वापसी पर सस्पेंस बना हुआ है. हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे रोहित पर अंतिम फैसला टॉस के समय लिया जाएगा. उनकी गैरमौजूदगी में MI की ओपनिंग कमजोर रही है.

Advertisement
X
इंजरी के चलते मुंबई की प्लेइंग 11 से बाहर हैं रोहित शर्मा (Photo: ITG)
इंजरी के चलते मुंबई की प्लेइंग 11 से बाहर हैं रोहित शर्मा (Photo: ITG)

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को होने वाले मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा इस मैच में खेलेंगे? मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि रोहित की फिटनेस पर आखिरी फैसला मैच के दिन टॉस के समय लिया जाएगा. टीम मैनेजमेंट के मुताबिक, रोहित तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन अभी उनकी उपलब्धता पर पूरी तरह मुहर नहीं लगी है.

क्यों नहीं खेल रहे रोहित?

रोहित शर्मा 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे. इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं और MI की बल्लेबाज़ी में उनकी कमी साफ नजर आई है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने डिकॉक, रिकेल्टन और दानिश मालवार जैसे खिलाड़ियों को ओपनिंग में आजमाया, लेकिन कोई भी संयोजन सफल नहीं रहा. खासकर मलवार का हालिया प्रदर्शन (2 और 0) टीम के लिए चिंता का कारण बना है.

MI के लिए क्यों अहम हैं रोहित?

रोहित ने इस सीजन भले ही सिर्फ कुछ मैच खेले हों, लेकिन 137 रन, 45.66 की औसत और 165 के स्ट्राइक रेट के साथ वह अब भी टीम के टॉप स्कोरर्स में शामिल हैं. उनकी मौजूदगी टीम को स्थिरता और आक्रामक शुरुआत देती है.

Advertisement

टीम कॉम्बिनेशन पर असर

मुंबई की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं. Mitchell Santner चोट के कारण बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह Keshav Maharaj को टीम में शामिल किया गया है. वहीं Will Jacks की प्लेइंग XI में जगह को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: IPL के 'किंग' विराट कोहली के 9 हजार रन पूरे, नंबर-2 रोहित शर्मा हैं इतने पीछे

क्या खेलेंगे रोहित?

फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है. MI कैंप उम्मीद जता रहा है, लेकिन कोई पक्का बयान नहीं दे रहा. ऐसे में फैंस को आखिरी वक्त यानी टॉस तक इंतजार करना होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement