scorecardresearch
 

रोहित-कोहली के लिए बढ़ेंगे और ODI मैच? वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI से क्यों हुई ये ड‍िमांड... जानें पूरा मामला

वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारत के ODI मैचों की संख्या बढ़ सकती है. इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से भारत के विदेशी दौरों में अधिक ODI शामिल करने का अनुरोध किया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के सिर्फ ODI खेलने की वजह से इन मैचों की लोकप्रियता और व्यावसायिक आकर्षण भी बड़ा कारण माना जा रहा है.

Advertisement
X
रोहित-विराट का जादू अभी बाकी! 2027 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ सकती है ODI क्रिकेट की डोज(Photo: PTI) 
रोहित-विराट का जादू अभी बाकी! 2027 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ सकती है ODI क्रिकेट की डोज(Photo: PTI) 

वनडे वर्ल्ड कप 2027से पहले  टीम इंड‍िया का शेड्यूल और व्यस्त हो सकता है. कई क्रिकेट बोर्ड चाहते हैं कि भारत अपने विदेशी दौरों में अधिक वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैच खेले. इस संबंध में भारतीय (BCCI) से आधिकारिक तौर पर अनुरोध किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड, न्यूजीलैंड क्रिकेट, क्रिकेट आयरलैंड और श्रीलंका क्रिकेट ने BCCI से भारत के विदेशी दौरों में ODI मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है.

इंड‍ियन एक्सप्रेस के मुताब‍िक, इन बोर्डों का मानना है कि भारत के साथ होने वाले मुकाबले आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद होते हैं. भारतीय टीम जहां भी खेलती है वहां स्टेडियम भरे रहते हैं और टीवी व्यूअरशिप भी काफी ज्यादा रहती है.

रोहित-विराट के  फैन्स के लिए बड़ी खबर
भारतीय टीम के दो सबसे बड़े स्टार व‍िराट कोहली ( Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब केवल ODI क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में भारत के ODI मैचों को लेकर दुनियाभर के फैन्स में खास उत्साह रहता है.

हालांकि आम तौर पर T20 इंटरनेशनल को ज्यादा रेवेन्यू देने वाला फॉर्मेट माना जाता है, लेकिन जब भारतीय टीम खेलती है तो ODI मुकाबले भी जबरदस्त दर्शक जुटाते हैं. यही वजह है कि कई बोर्ड चाहते हैं कि भारत के साथ ज्यादा ODI सीरीज खेली जाए.

Advertisement

आयरलैंड सीरीज पर चल रही चर्चा
क्रिकेट आयरलैंड फिलहाल भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज कराने की कोशिश में है. यह सीरीज भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान गर्मियों में आयोजित हो सकती है.

हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि यह मुकाबले ODI होंगे या T20I. इसके अलावा यह भी साफ नहीं है कि मैच आयरलैंड में होंगे या इंग्लैंड के किसी मैदान में खेले जाएंगे.

ROKO के ल‍िए बदलेगा इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
फिलहाल भारत के इंग्लैंड दौरे में तीन ODI और पांच T20I मुकाबले तय हैं. लेकिन अब इस शेड्यूल में बदलाव संभव माना जा रहा है.
अधिकारियों के बीच इस बात पर विचार हो रहा है कि दो और ODI जोड़े जाएं या कुछ T20 मुकाबलों की जगह ODI मैच कराए जाएं. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि रोह‍ित शर्मा  (Rohit Sharma) और व‍िराट कोहली (Virat Kohli) के लंबे करियर में यह ब्रिटेन में उनके आखिरी दौरों में से एक हो सकता है, इसलिए फैन्स की दिलचस्पी भी काफी ज्यादा रहने वाली है.

श्रीलंका दौरे में भी जुड़ सकते हैं व्हाइट बॉल मैच
इस साल अगस्त में भारत को श्रीलंका का दौरा करना है. फिलहाल इस दौरे में सिर्फ दो टेस्ट मैच तय हैं. इनमें से एक मुकाबला कोलंबो के स‍िंहलीज स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ( Sinhalese Sports Club Ground) में डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेला जा सकता है. लेकिन श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने BCCI से इस दौरे में व्हाइट बॉल मैच जोड़ने की भी मांग की है.

Advertisement

दरअसल, श्रीलंका ने पहले इसी साल भारत के साथ एक व्हाइट बॉल सीरीज की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उसे टालना पड़ा था.

बांग्लादेश और अफगानिस्तान सीरीज पर भी संशय
साल के अंत में भारत की बांग्लादेश के खिलाफ संभावित सीरीज और UAE में अफगान‍िस्तान के खिलाफ मुकाबलों को लेकर भी कुछ अनिश्चितता बनी हुई है. अगर इन दौरों में बदलाव होता है तो भारत उस समय अतिरिक्त ODI मैच खेलने के लिए तैयार हो सकता है.

ज्यादा ODI खेलने की जरूरत क्यों? 
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में कहा था कि टीम को ODI फॉर्मेट में ज्यादा अनुभव की जरूरत है.
उन्होंने यह बयान उस समय दिया था जब भारत को घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था. उनके मुताबिक टीम को 50 ओवर के फॉर्मेट की रणनीति और लय को बेहतर तरीके से समझने के लिए ज्यादा मैच खेलने होंगे.

न्यूजीलैंड दौरा भी हो सकता है लंबा
साल के आखिर में भारत का पूरा दौरा न्यूजीलैंड में होना तय है. यह पिछले छह साल से ज्यादा समय बाद भारत का टेस्ट दौरा होगा. फिलहाल इस दौरे में दो टेस्ट, तीन ODI और पांच T20I मैच तय हैं. हालांकि न्यूजीलैंड ने इसमें दो और ODI जोड़ने का अनुरोध किया है, जिससे भारतीय टीम का कार्यक्रम और भी व्यस्त हो सकता है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement