scorecardresearch
 

RCB vs KKR, IPL 2026 Highlights: कोहली के शतक में उड़ गई कोलकाता, RCB बनी टेबल टॉपर, प्लेऑफ का टिकट ज्यादा दूर नहीं

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, IPL: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग में बुधवार (13 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की भ‍िड़ंत रायपुर में हुई. जहां केकेआर ने पहले खेलते हुए 192/4 का स्कोर बनाया. आरसीबी ने 193 रनों के टारगेट को आराम से हासिल कर लिया.

Advertisement
X
RCB vs KKR IPL 2026 Live score (Photo: PTI))
RCB vs KKR IPL 2026 Live score (Photo: PTI))

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2026 में बुधवार (13 जनवरी) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला हुआ. कोलकाता ने पहले खेलते हुए 192/4 का स्कोर बनाया. जवाब में आरसीबी ने 5 गेंद बाकी रहते छह विकेट से मैच जीत लिया.

आरसीबी ओर से व‍िराट कोहली ने शानदार पारी खेली. कोहली ने 60 बॉल पर नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली के आईपीएल करियर का ये 9वां शतक रहा. इस जीत के साथ ही आरसीबी गुजरात टाइटन्स को पछाड़ अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गई. आरसीबी और गुजरात दोनों के 16-16 अंक हैं, लेकिन आरसीबी का नेट रनरेट बेहतर है. आरसीबी जहां प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है, वहीं इस हार के बाद अब केकेआर की राह मुश्किल हो चुकी है. मैच में टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 

RCB की पारी की हाइलाइट्स 

193 के रनचेज में RCB को पहला झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा. जो 15 रन कार्तिक त्यागी की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए. हालांकि इसके बाद व‍िराट कोहली और देवदत्त पड‍िक्कल जम गए. हालांकि 39 रन पर वो आउट हो गए. उनको भी कार्त‍िक ने आउट किया. दोनों के बीच 92 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. इसके बाद आए रजत पाटीदार 11 रन बनाकर सुनील नरेन की फ‍िरकी में फंस गए. जब आरसीबी जीत की दहलीज पर थी तो मनीष पांडे ने ट‍िम डेव‍िड का बेहद शानदार कैच पकड़ लिया. यह व‍िकेट कार्त‍िक त्यागी ने  लिया. 

Advertisement

कोलकाता की पारी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में कोलकाता की पारी की शुरुआत खराब रही और फ‍िन एलन भुवनेश्वर कुमार (18) की स्व‍िंंग के जाल में फंसकर व‍िकेट के पीछे ज‍ितेश शर्मा को कैच थमा बैठे. कुछ देर बाद ही अंज‍िक्य रहाणे (19) जोश हेजलवुड की गेंद पर उनको ही कैच दे बैठे. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन संभलकर खेले और दोनों ने 68 रनों की पार्टनरश‍िप की. लेकिन रस‍िक सलाम डार की गेंद पर कैमरन ग्रीन 32 रन बनाकर बोल्ड हो गए. अंत में आकर र‍िंंकू स‍िंंह (49 नाबाद)  ने अंगकृष (71) के साथ शानदार पार्टनरश‍िप की.   

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रस‍िक सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रस‍िक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिल साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement