IPL 2026 से पहले डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार बल्लेबाजों ने पहले प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार (22 मार्च) को खेले गए इस इंट्रा-स्क्वाड मैच में विराट कोहली, जितेश शर्मा, टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की.
जितेश शर्मा बने स्टार, 37 गेंद में 81 रन
इस प्रैक्टिस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे जितेश शर्मा जिन्होंने 37 गेंदों में 81 रन ठोके दिए. इस दौरान जितेश के बल्ले से कई बेहतरीन शॉट्स देखने को मिले. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इस सीजन में भी जितेश फिनिशर की भूमिका निभाएंगे और दमदार प्रदर्शन करेंगे.
कोहली ने भी दिखाया दम
RCB के लिए सबसे बड़ी पॉजिटिव खबर रही विराट कोहली की फॉर्म. कोहली ने सिर्फ 12 गेंदों में 29 रन बनाए. वह शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए. वहीं, ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने भी कोहली की जमकर तारीफ की. क्रुणाल ने कहा, विराट ने आज जिस इरादे से बल्लेबाजी की, वो शानदार था. उनके कुछ शॉट्स कमाल के थे. उनका फॉर्म में होना हमारे लिए बहुत अच्छी खबर है.
यह भी पढ़ें: IPL से पहले मुंबई इंडियंस में घमासान? हार्दिक को कप्तानी छोड़ने की सलाह, जानें पूरा माजरा
टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर भी चमके
* टिम डेविड: 14 गेंद में 36 रन
* वेंकटेश अय्यर: 16 गेंद में 30 रन
RCB अभी वेंकटेश अय्यर की सही भूमिका तय करने पर काम कर रही है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट मानी जा रही है.
वहीं, क्रुणाल पंड्या ने बताया कि गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा.
* भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की
* अभिमन्यु सिंह और मंगेश यादव ने भी प्रभावित किया
आरसीबी IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी.
यह भी पढ़ें: '60 साल तक खेल सकता हूं' धोनी ने IPL से संन्यास का प्लान कर दिया रिवील, VIDEO
* पहले दो मैच बेंगलुरु में होंगे
* इसके बाद टीम राजस्थान और मुंबई का दौरा करेगी
RCB ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था और अब टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी.