भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने आंद्रे रसेल का विकेट उखाड़ने वाले कैसिगो रबाडा की यॉर्कर गेंद को ‘आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ’ गेंद करार दिया. शनिवार को दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए महज 11 रनों की जरूरत थी. केकेआर ने इसके लिए शानदार लय मे चल रहे रसेल को बल्लेबाजी के लिए उतारा, जो रबाडा की अंदर आते यॉर्कर पर बोल्ड हो गए.
Watching from dugout is more difficult:
He erupted in joy when crossed the final hurdle. The former India captain gives us a peek into the emotional roller coaster at the Kotla. By
Full Interview 📹
— IndianPremierLeague (@IPL)
गांगुली ने आईपीएल टी-20 डॉट कॉम से कहा, ‘कैगिसो रबाडा का सुपर ओवर और खासकर उन्होंने आंद्रे रसेल को जिस गेंद पर बोल्ड किया वह शायद आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद होगी. आंद्रे रसेल को इस तरह की गेंदबाजी करना अविश्वसनीय है.’
रबाडा की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में सुपर ओवर में अपने सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए तीन रनों से जीत दर्ज की.

DC vs KKR - Relive the thrilling Super Over via
— bishwa mohan mishra (@mohanbishwa)
गांगुली ने कहा, ‘इस टीम को जीत की जरूरत थी. पिछले साल इस टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. यह एक युवा टीम है. इस तरह की जीत से आत्मविश्वास बढ़ता है.’ गांगुली ने महज एक रन से शतक बनाने से चूकने वाले दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी तारीफ की.
उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से वह 99 रनों पर आउट हो गया और मुझे उसके लिए बुरा महसूस हो रहा है. मुझे लगता है कि आईपीएल में और खेल के सभी प्रारूपों में वह कई शतकीय पारी खेलेगा.’