scorecardresearch
 

LSG-DC मैच में गरमाया माहौल... ट्रिस्टन स्टब्स ने मारा चौका, प्रिंस यादव हुए आगबबूला, VIDEO

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान मैदान पर गरमागरमी देखने को मिली. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने आ गए.

Advertisement
X
प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई बहस. (Photo: Screengrab/@JioHotstar)
प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई बहस. (Photo: Screengrab/@JioHotstar)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 1 मार्च (बुधवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स (DC) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबले में ऋषभ पंत के ओपनिंग एक्सपेरिमेंट की चर्चा रही. एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ 7 रन बनाए और वो रन आउट हुए. ऋषभ अपने आईपीएल करियर में केवल छठी बार ओपनिंग करने उतरे थे.

ऋषभ पंत का प्रयोग कारगर साबित नहीं हुआ. वहीं इस मुकाबले के दौरान मैदान पर एक और घटना ने माहौल गरमा दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के बीच तनातनी देखने को मिली. पूरा मामला दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 5वें ओवर में घटा.
यह भी पढ़ें: कप्तान ऋषभ पंत का दांव उल्टा पड़ा… ओपनिंग में आए, रन आउट होकर पवेलियन लौटे

दरअसल, पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रि्स्टन स्टब्स ने प्रिंस यादव की शॉर्ट गेंद को शानदार अंदाज में पुल करते हुए चौका जड़ दिया. यह शॉट इतना दमदार था कि गेंद सीधे स्क्वायर लेग बाउंड्री पार कर गई. इसके बाद अगली ही गेंद पर प्रिंस यादव ने लेंथ बॉल डाली, जिसे स्टब्स ने डिफेंड किया. लेकिन यहीं से मामला गर्म हो गया. गेंद फेंकने के बाद प्रिंस बल्लेबाज के पास तक चले गए और उन्हें घूरते नजर आए.

Advertisement

ट्रि्स्टन स्टब्स भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी उसी अंदाज में जवाब दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ पल के लिए ‘स्टेयरडाउन’ की स्थिति बन गई, जिसने मैच का माहौल और गर्म कर दिया. हालांकि, मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और अंपायर को दखल देने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन इस छोटे से टकराव ने मुकाबले में रोमांच जरूर भर दिया.

आईपीएल में ऐसे पल खिलाड़ियों के जज्बे और मुकाबले के दबाव को साफ दिखाते हैं और यही इस लीग को और दिलचस्प बनाता है. देखा जाए तो प्रिंस यादव ने उस ओवर में शानदार गेंदबाजी की.

उस ओवर की दूसरी गेंद पर प्रिंस यादव ने डेब्यूटेंट पथुम निसंका (1 रन) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया. जबकि तीसरी गेंद पर विपक्षी टीम के कप्तान अक्षर पटेल को खाता तक नहीं खोलने दिया. अक्षऱ इस तेज गेंदबाज की गेंद पर बोल्ड हो गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement