इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-17 में आज (11 अप्रैल) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस पंजाब किंग्स ने जीता है और
पंजाब किंग्स की मौजूदा आईपीएल सीजन में शुरुआत शानदार रही. पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पराजित किया था, जबकि कोलकाता नाइट राइर्स (KKR) संग उसका मुकाबला बारिश के चलते धुल गया. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हाथों हार मिली, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को उसने शिकस्त दी थी. पंजाब-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद तूफानी रही है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच शतकीय पार्टनरशिप हुई है. अभिषेक ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से सिर्फ 18 बॉल पर फिफ्टी जमा दी.
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मुकाबले जीते. जबकि पंजाब किंग्स को 7 मैचों में सफलता नसीब हुई. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
हैदराबाद vs पंजाब h2h
कुल IPL मैच: 24
हैदराबाद ने जीते: 17
पंजाब ने जीते: 7
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.