scorecardresearch
 

पाकिस्तान क्रिकेट में नया आगाज, दो यंग खिलाड़ियों का हुआ टेस्ट डेब्यू, बाबर आजम बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह सिर्फ सीरीज नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है. अब्दुल्ला फजल और अजान अवैस जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देकर पाकिस्तान ने यह संकेत दिया कि अब वह भविष्य की टीम तैयार करने पर जोर दे रहा है.

Advertisement
X
पाकिस्तानी टीम में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री. (Photo: BCB)
पाकिस्तानी टीम में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री. (Photo: BCB)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 8 मई (शुक्रवार) से मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में शुरू हुआ. इस मुकाबले के जरिए पाकिस्तानी टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नए दौर की शुरुआत कर दी है. टीम मैनेजमेंट ने दो युवा बल्लेबाजों अब्दुल्ला फजल और अजान अवैस को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया है.

इस टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा चर्चा इन्हीं दो युवा खिलाड़ियों को लेकर हो रही, जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. पूर्व कप्तान बाबर आजम घुटने की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए. ऐसे में पाकिस्तानी टीम ने अनुभव की जगह युवाओं को मौका देने का फैसला किया. पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान की नई बैटिंग लाइनअप चर्चा का विषय बन गई.

कौन हैं ये दोनों खिलाड़ी?
23 वर्षीय अब्दुल्ला फजल कराची के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं. कराची में जन्मे फजल ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. उनके फर्स्ट क्लास आंकड़े बेहद शानदार हैं. फजल ने 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.54 की औसत से 1828 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182 रन रहा है. उनकी तकनीक और लंबी पारी खेलने की क्षमता की काफी तारीफ होती रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'रोहित शर्मा की कॉपी?' PSL जीत के बाद ट्रोल हुए बाबर आजम, ट्रॉफी सेलिब्रेशन पर मचा बवाल

21 वर्षीय अजान अवैस को पाकिस्तान क्रिकेट का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा है. सियालकोट के इस युवा बल्लेबाज ने बेहद कम समय में घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम बना लिया है. अजान ने 33 फर्स्ट क्लास मैचों में 2673 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 9 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका औसत 48.60 और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203* रन रहा है.

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की है. बैटिंग लाइनअप में अजान अवैस, इमाम उल हक, अब्दुल्ला फजल, शान मसूद, सलमान अली आगा, सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान शामिल हैं. पाकिस्तान ने गेंदबाजी में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को वापसी का मौका दिया है. उनके साथ शाहीन आफरीदी और हसन अली जैसे तेज गेंदबाज भी मौजूद हैं. स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी नोमान अली को दी गई है.

यह भी पढ़ें: IPL फाइनल से टकराया पाकिस्तान दौरा, ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर!

उधर मेजबान बांग्लादेश ने भी चोट से वापसी कर रहे तस्कीन अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. तस्कीन दिसंबर 2024 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं.

Advertisement

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और इबादत हुसैन.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इमाम उल हक, अजान अवैस, अब्दुल्ला फजल, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन आफरीदी, नोमान अली, हसन अली और मोहम्मद अब्बास.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement