scorecardresearch
 

'मम्मी, 5 मिनट बाद कॉल करता हूं', प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश रेड्डी का अंदाज दिल को छू गया, VIDEO

भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार रेड्डी ने भाग लिया. ऑलराउंडर नीतीश का एक खास वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
नितीश कुमार रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच अपनी मां का फोन उठाया (Photo: X/BCCI/Screengrab)
नितीश कुमार रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच अपनी मां का फोन उठाया (Photo: X/BCCI/Screengrab)

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे मैच में 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. बारिश के चलते 25-25 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 194 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. 

भारत-अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब दे रहे नीतीश कुमार रेड्डी अचानक कुछ सेकंड के लिए रुक गए, क्योंकि उनके फोन पर मां का कॉल आ गया था.

नीतीश ने तुरंत कॉल रिसीव की और अपनी मां से प्यार से कहा कि वह पांच मिनट बाद वापस फोन करेंगे. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से माफी मांगी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस को दोबारा शुरू किया.

यह भावुक और सादगी भरा पल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. भारत की जीत के बाद सामने आए इस वीडियो पर फैन्स ने नितीश की जमकर तारीफ की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की एक 'ना' और खत्म हो गई रोहित शर्मा की पारी, 'हिटमैन' गुस्से में लौटे पवेलियन

कई लोगों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बावजूद नीतीश कुमार रेड्डी जमीन से जुड़े हुए हैं और परिवार के प्रति उनका लगाव साफ नजर आता है. पहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट झटके.

इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. शुभमन को उनकी इस पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मेच' का खिताब भी मिला. भारत की तरफ से इस मुकाबले में पेसर गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे ने डेब्यू किया. दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement