scorecardresearch
 

MS धोनी फिट नहीं, पेसर खलील अहमद भी IPL से बाहर, CSK तो घायलों की फौज बन गई

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि खलील अहमद क्वाड इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. टीम पहले ही कई चोटों से जूझ रही है, जिसमें नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन शामिल हैं. एमएस धोनी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. अब CSK को अपने बॉलिंग कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं.

Advertisement
X
खलील अहमद हुए आईपीएल से बाहर (Photo: AP)
खलील अहमद हुए आईपीएल से बाहर (Photo: AP)

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. बाएं हाथ के इस पेसर को राइट क्वाड्रिसेप इंजरी (Right Quadricep Injury)  ग्रेड-2 इंजरी हुई है, सामान्य भाषा में कहें तो जांघ के सामने की मांसपेशियों में खिंचाव. इस वजह उन्हें करीब 10 से 12 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा.

यह चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी, जब खलील अपने स्पेल के बीच में ही अचानक रुक गए और दर्द से कराहते हुए मैदान पर बैठ गए. वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर सके और आखिरी गेंद किसी अन्य गेंदबाज को डालनी पड़ी. शुरुआती संकेत अच्छे नहीं थे और बाद में मेडिकल जांच में गंभीर चोट की पुष्टि हुई.

CSK के लिए यह समस्या अकेले खलील तक सीमित नहीं है. टीम पहले से ही चोटों से जूझ रही है. तेज गेंदबाज नाथन एल‍िस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हैं. उनकी जगह टीम में शामिल किए गए स्पेंसर जॉनसन भी अभी तक स्क्वॉड से नहीं जुड़े हैं, क्योंकि उन्हें बैक स्ट्रेस इंजरी की समस्या है.

इसी बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. धोनी सीजन से पहले से ही काफ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं. हालांकि उन्होंने हल्की बैटिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. यही कारण है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए टीम के साथ यात्रा भी नहीं करेंगे.

Advertisement

फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने स्पष्ट किया है कि खलील के रिप्लेसमेंट को लेकर फैसला कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और हेड कोच स्टीफन फ्लेम‍िंग से चर्चा के बाद लिया जाएगा.

खलील का आईपीएल 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?
अगर खलील के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो IPL 2026 में उन्होंने 5 मैचों में 2 विकेट लिए, उनका इकोनॉमी रेट 8.67 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 50 का रहा. भले ही आंकड़े बहुत प्रभावशाली न हों, लेकिन नई गेंद से शुरुआती विकेट लेने की उनकी क्षमता टीम के लिए अहम थी.

खलील अहमद की जगह आईपीएल में कौन लेगा?
अब सवाल यह है कि उनकी जगह कौन लेगा. ऐसे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी सबसे बड़े दावेदार नजर आते हैं. हालांकि उन्हें अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन वह नई गेंद से स्विंग और बाउंस निकालने में माहिर हैं.

इसके अलावा घरेलू गेंदबाज अंशुल कम्बोज को पावरप्ले में ज्यादा जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं अगर टीम कॉम्बिनेशन की बात करें, तो मैट हेनरी को खिलाने पर अकील हुसैन को बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि IPL में चार विदेशी खिलाड़ियों की सीमा लागू है.

ऐसे में CSK एक अलग विकल्प भी अपना सकती है. टीम ने ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने 11 मैचों में 12 विकेट लेकर 6.45 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी की है, लेकिन अब तक उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. खलील के बाहर होने के बाद टीम उन्हें मौका दे सकती है. कुल मिलाकर, CSK इस समय गंभीर संकट से गुजर रही है. लगातार चोटों ने टीम के संतुलन को बिगाड़ दिया है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट इस मुश्किल दौर से कैसे बाहर निकलता है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement