scorecardresearch
 

45 के धोनी... 'दाढ़ी सफेद हो गई, अब चला भी नहीं जाता', क्या माही ने दे दिया भविष्य का हिंट?

अपने बर्थडे पर ट्रेंट ब्रिज में कैमरे पर नजर आए महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी सफेद दाढ़ी और उम्र को लेकर मजाकिया इशारा किया. सोशल मीडिया पर फैन्स इसे आईपीएल और रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि सुनील गावस्कर ने भी उन्हें एक बार फिर CSK की जर्सी में देखने की इच्छा जताई.

Advertisement
X
धोनी का VIRAL GESTURE... (X-Screengrab)
धोनी का VIRAL GESTURE... (X-Screengrab)

महेंद्र सिंह धोनी 45 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका अंदाज आज भी पहले जैसा ही है. अपने जन्मदिन के दिन भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान कैमरा जैसे ही स्टैंड्स में बैठे धोनी पर गया, पूरा स्टेडियम तालियों और 'धोनी-धोनी' के नारों से गूंज उठा. इसके बाद उन्होंने इशारों-इशारों में ऐसा मजाक किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी.

कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'धोनी आज 45 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी भी 26 साल के लगते हैं. मेरी तरफ से भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि वह एक और आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलें, ताकि उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में देख सकूं.'

गावस्कर की बात के कुछ ही देर बाद कैमरा फिर धोनी पर गया. तभी स्टैंड्स में मौजूद एक प्रशंसक की ओर देखते हुए उन्होंने पहले अपनी सफेद होती दाढ़ी की ओर इशारा किया और फिर चलने की एक्टिंग करते हुए मजाकिया अंदाज में जताया कि - अब मैं बूढ़ा हो गया हूं... दाढ़ी सफेद हो गई है और ठीक से चला भी नहीं जाता... धोनी ने कुछ कहा नहीं, लेकिन उनका यह हावभाव कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वायरल हो गया.

Advertisement

धोनी का अंदाज भले ही पूरी तरह मजाकिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसके अलग-अलग मतलब निकालने शुरू कर दिए. कई लोगों ने इसे उनके क्रिकेट भविष्य और आईपीएल में वापसी से जोड़कर देखा, जबकि कुछ ने इसे रिटायरमेंट का संकेत मान लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थकों की चिंता की वजह भी साफ है. पांच बार टीम को आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले धोनी 2026 सीजन में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहे थे. अब 45 साल की उम्र में यह साफ नहीं है कि वह 2027 में फिर पीली जर्सी पहनेंगे या नहीं.

यही वजह है कि गावस्कर की यह इच्छा-'धोनी को एक बार फिर CSK की जर्सी में देखना चाहता हूं'—लाखों क्रिकेट प्रेमियों की भावना बन गई है. फिलहाल धोनी ने अपने भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन 45 साल के होने के दिन उनका यह हल्का-फुल्का इशारा जरूर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement