scorecardresearch
 

अजहर ने तीसरी शादी की खबर को गलत बताया

एक अखबार में प्रकाशित खबर में कहा गया था कि अजहरुद्दीन शनिवार को अपने ड्राइवर जान मोहम्मद के निधन पर शोक व्यक्त करने मुंबई स्थित उसके घर गए तो उन्होंने शैनन का अपनी पत्नी बताकर परिचय करवाया. अजहरुद्दीन के ड्राइवर की हाल ही में मौत हुई.

Advertisement
X
मोहम्मद अजहरुद्दीन (फाइल)
मोहम्मद अजहरुद्दीन (फाइल)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है. अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया, 'मेरे तीसरे विवाह करने की खबरें गलत और झूठी हैं. कृपया खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी जांच कर लें.'

गौरतलब है कि रविवार को मीडिया के एक हिस्से में के उनकी अमेरिका महिला मित्र शैनन मैरी से विवाह की खबरें आईं, जिसके बाद अजहरुद्दीन को खंडन करने आगे आना पड़ा.

एक अखबार में प्रकाशित खबर में कहा गया कि अजहरुद्दीन शनिवार को अपने ड्राइवर जान मोहम्मद के निधन पर शोक व्यक्त करने मुंबई स्थित उसके घर गए तो उन्होंने शैनन का अपनी पत्नी बताकर परिचय करवाया. अजहरुद्दीन के ड्राइवर की हाल ही में मौत हुई.

Advertisement

इससे पहले इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दूसरे संस्करण में नई दिल्ली चरण के दौरान इंडियन एसेज और फिलिपींस मावेरिक्स के बीच हुए मैच के दौरान भी अजहरुद्दीन, शैनन के साथ देखे गए थे.

भारत के लिए हैं. उनकी पहली पत्नी नौरीन थीं, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं. 1996 में उन्होंने नौरीन को तलाक देकर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से विवाह कर लिया. ऐसा कहा जाता है कि 2010 में अजहरुद्दीन, संगीता से भी अलग हो गए.

इनपुट- IANS

Advertisement
Advertisement