scorecardresearch
 

माइकल वॉन ने इंग्लैंड को चेताया- टेस्ट सीरीज में चौंका सकता है पाकिस्तान

इंग्लैंड को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

Advertisement
X
Michael Vaughan
Michael Vaughan

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम मेजबान इंग्लैंड को चौंकाने में अधिक सक्षम है. इंग्लैंड को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

माइकल वॉन ने क्रिकब्ज से कहा, 'इंग्लैंड के दृष्टिकोण से, यह एक अच्छा कदम है. मैं वेस्टइंडीज की बिल्कुल भी अवहेलना नहीं कर रहा हूं, लेकिन पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज की तुलना में एक बेहतर टेस्ट टीम है.'

माइकल वॉन ने कहा, 'इसलिए मैं इस सीरीज को लेकर उत्साहित हूं. यह एक रिपर होना चाहिए. अगर इंग्लैंड की टीम जिस तरह से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेली थी और उसी तरह से खेलती है तो पाकिस्तान यहां आकर इंग्लैंड की टीम को झटका दे सकता है. वॉन ने साथ ही इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को लेकर चेताया.'

Advertisement

पूर्व कप्तान ने कहा, 'बाबर आजम और अजहर (अली) दाएं हाथ के दो बल्लेबाज हैं, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलना जानते हैं. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और मुझे यकीन है कि उनकी योजना है और बोर्ड पर स्कोर लगातार है, तो वास्तव में वे इंग्लैंड की इस टीम को कड़ी चुनौती देंगे. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैनचेस्टर में पांच अगस्त से खेला जाएगा.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement