IPL 2026 के 33वें मैच के दौरान मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला एक बड़े विवाद में बदल गया, जब तिलक वर्मा और जेमी ओवर्टन आमने-सामने आ गए.
मुंबई की पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही सेकंड में मैदान का सबसे बड़ा फ्लैशपॉइंट बन गया. ओवर्टन की गेंद को मिड-विकेट की ओर खेलकर तिलक ने दो रन की कॉल की, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने मना कर दिया और यहीं से मामला बिगड़ गया.
तिलक साफ तौर पर नाराज दिखे. स्टंप माइक पर उनकी आवाज कैद हुई. ओवर्टन ने भी तुरंत जवाब दिया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. हैरानी तब हुई, जब आमतौर पर शांत रहने वाले सूर्यकुमार भी इसमें कूद पड़े और अपने साथी का पक्ष लेते हुए बहस का हिस्सा बन गए.
मैदान पर तनाव इतना बढ़ गया कि अंपायर्स को बीच-बचाव के लिए दौड़कर आना पड़ा और खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा. कुछ पलों के लिए ऐसा लगा कि मामला और ज्यादा बिगड़ सकता है.
A tense exchange unfolded between Tilak Varma and Jamie Overton. pic.twitter.com/umAO4z2BIh
— Cricketopia (@CricketopiaCom) April 23, 2026
हालांकि मैच के बाद तस्वीर बदली हुई दिखी. हैंडशेक के दौरान तिलक और ओवर्टन ने गले मिलकर विवाद खत्म करने का संकेत दिया. क्रिकेट की परंपरा के मुताबिक, मैदान की गर्मी ड्रेसिंग रूम तक नहीं गई...लेकिन यह टकराव मैच की सबसे बड़ी कहानी बन चुका था.
A tense exchange unfolded between Tilak Varma and Jamie Overton. pic.twitter.com/umAO4z2BIh
— Cricketopia (@CricketopiaCom) April 23, 2026
मैच में एकतरफा कहानी, लेकिन विवाद ने चुरा ली सुर्खियां
मैदान पर मुकाबला पूरी तरह चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा. संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन ठोकते हुए 207/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 104 पर ढेर हो गई. अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. CSK ने 103 रनों की बड़ी जीत दर्ज की, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि MI आठवें नंबर पर फिसल गई.
यह मैच सिर्फ एक जीत-हार की कहानी नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा विवाद भी बन गया जिसने दिखाया कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर तनाव कब उबाल में बदल जाता है और फिर कैसे खिलाड़ी उसी तेजी से उसे पीछे भी छोड़ देते हैं.