scorecardresearch
 

मेलबर्न की पिच को लेकर स्मिथ और रुट ने दी तीखी प्रतिक्रिया

मेलबर्न क्रिकेट मैदान की पिच गेंदबाजों के लिए निराशाजनक साबित हुई जिसमें 1,081 रन जुटाए गए और पांच दिन में केवल 24 विकेट ही गिरे.

Advertisement
X
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीम के कप्तानों ने आज मेलबर्न में खेल गए चौथे एशेज टेस्ट के ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद एमसीजी की फ्लैट और मुर्दल पिच की आलोचना की जो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के इतिहास में 20 साल में दूसरा ड्रॉ मुकाबला है.

मेलबर्न क्रिकेट मैदान की पिच गेंदबाजों के लिए निराशाजनक साबित हुई जिसमें 1,081 रन जुटाए गए और पांच दिन में केवल 24 विकेट ही गिरे. इस सपाट और निर्जीव पिच की काफी आलोचना हुई क्योंकि यह बॉक्सिंग डे एशेज जैसे बड़े टेस्ट के लायक नहीं थी.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने ड्रॉ मैच के अंतिम दिन नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने पत्रकारों से कहा, इसमें पिछले पांच दिन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और मैं कहूंगा कि अगर हम अगले दो दिन भी खेलेंगे तो शायद इसमें फिर भी कोई बदलाव नहीं होगा.

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि पिच बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए उचित नहीं थी. उन्होंने कहा, खिलाड़ी के तौर पर आपके सामने जो कुछ भी है, आप सिर्फ उसी पर ही प्रतिक्रिया दे सकते हो.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement