scorecardresearch
 

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल... न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 के लिए कुमार कुशाग्र की एंट्री

कुमार कुशाग्र को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. कुशाग्र ने दूसरे टी20 मुकाबले के लिए भारतीय स्क्वॉड में ईशान किशन की जगह ली है. ईशान और कुशाग्र घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Advertisement
X
कुमार कुशाग्र की एंट्री, ईशान किशन बाहर. (Photo: Instagram/@kushagra_191)
कुमार कुशाग्र की एंट्री, ईशान किशन बाहर. (Photo: Instagram/@kushagra_191)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बदलाव हुआ. चोट के कारण स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच से बाहर हो गए. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बताया कि पहले टी20 के दौरान ईशान के दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है. कुमार कुशाग्र क्राइस्टचर्च में इंडिया-ए टीम के साथ थे. उन्हें वहां से भारतीय टीम से जुड़ने के लिए बुलाया गया. इंडिया-A को शनिवार से लिंकन में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरी है.

22 साल के कुमार कुशाग्र को अब तक भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है. दूसरे टी20I में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा. कुशाग्र को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिली है.

Advertisement

कुमार कुशाग्र घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं. कुशाग्र ने अब तक 38 फर्स्ट क्लास, 40 लिस्ट-ए और 33 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में 42.49 की औसत से 2507 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे.

वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में कुशाग्र के नाम पर  51.37 के एवरेज से 1387 रन दर्ज हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में कुशाग्र ने 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. कुशाग्र ने टी20 मैचों में 27.76 की एवरेज और 5 अर्धशतकों की मदद से 694 रन स्कोर किए हैं.

दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर).

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement