इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में 19 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेलकर लीग के इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. बीबीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 12 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी.
बेंटन ने सोमवार को ब्रिस्बेन हीट ओर से खेलते हुए सिडनी थंडर्स के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने ब्रिस्बेन हीट की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद के बाद अगली पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के (0,6,6,6,6,6) जड़े. यह ओवर ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर अर्जुन नायर ने फेका था.
This is just extraordinary.
Tom Banton launches five consecutive sixes!
— KFC Big Bash League (@BBL)Advertisement
21 साल के बेंटन की इस पारी को देखकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स बहुत खुश होगी, जिसने उन्हें उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया है.
बेंटन ने अपनी पारी के दौरान सात छक्के और दो चौके लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत ब्रिस्बेन हीट की टीम वर्षा बाधित इस मैच में आठ ओवरों में चार विकेट पर 119 रन बनाने में सफल रही.
बेंटन ने इंग्लैंड के लिए अब तक तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56 रन बनाए हैं.